Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Fri, 15 May 2026 07:07 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है, मई का सबसे गर्म दिन 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 3 घंटों में कुछ इ ...और पढ़ें

    कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी। फाइल फोटो

     कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी से मिली राहत अब समाप्त हो गई है। साफ आसमान और तेज धूप के साथ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    तापमान 28-29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तेज गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

    NDMA की ओर से अलर्ट जारी

    इसी बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 घंटों में दिल्ली के कुछ जनपद क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे का आंधी-तूफान (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा) और मध्यम दर्जे की बारिश होने की बहुत अधिक संभावना जताई गई है।

    आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा

    यह अलर्ट उन इलाकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जहां गर्मी के कारण उमस बढ़ गई है। हालांकि तेज हवाएं और बारिश कुछ लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत दे सकती है, लेकिन आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खुले में न रहें, खासकर ऊंची जगहों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। कृषि कार्य में लगे किसानों और आउटडोर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों में उमस भरी गर्मी के साथ-साथ अचानक मौसम बदलने की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

    यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू