Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में लू का कहर जारी, कब बदलेगा मौसम का मिजाज? IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:48 PM (IST)

    दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी है। हालांकि, 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और तापमान में गिरावट से राह ...और पढ़ें

    दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी है। जागरण

    दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी है। जागरण

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच अभी तीन दिन और राजधानी में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 27 मई तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन पूर्वानुमान में 28 मई से राहत की उम्मीद बंध रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 की शाम से मौसम की करवट देखने को मिलेगी।

    इसके असर से फिर तीन दिन तक हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान हैं, जिससे अधिकतम तापमान में भी सात से आठ डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

    इस बीच रविवार को भी भीषण गर्मी का दौर बरकरार रहा। साफ आसमान और तेज धूप के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 52 से 16 प्रतिशत रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री के लिहाज से रिज एवं आयानगर सबसे गर्म इलाके रहे।

    सोमवार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए सकते हैं। कहीं कहीं लू चलेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली सतही हवाएं भी चलने के आसार हैं।

    शाम के समय गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 60 किमी प्रति घंटे की रफतार से आंधी चलने और बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    खबरें और भी

    🌡️ रविवार को दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान

    तापमान डिग्री सेल्सियस (°C) में
    स्थान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    मुंगेशपुर 44.5 26.5
    रिज 44.6 27.2
    आयानगर 44.6 26.3
    पालम 43.7 27.3
    लोधी रोड 43.8 26.8
    सफदरजंग 43.6 28.7
    नजफगढ़ 42.0 27.4
    मयूर विहार 41.8 28.0