यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AAP पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, ये है मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की मकोका मामले में नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। बाल्यान क ...और पढ़ें
-1750848525308_m.webp)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मकोका मामले में चार दिसंबर को गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, अदालत ने कहा कि मामले में कोई आपात स्थिति नहीं है और इसे तीन जुलाई को संबंधित रोस्टर बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।
बाल्यान ने यह कहते हुए जमानत की मांग कि चार दिसंबर को उन्हें मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में हैं। निचली अदालत ने बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली मामले में ट्रायल कोर्ट से जमानत मिलने पर चार दिसंबर को बाल्यान को मकाेका मामले में गिरफ्तार किया था।