दिल्ली के जीटीबी और संजय गांधी अस्पतालों में शुरू होंगे नए विशेष मेडिकल कोर्स
दिल्ली सरकार जीटीबी और संजय गांधी मेमोरियल अस्पतालों में नए विशेष मेडिकल कोर्स शुरू कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि जीटीबी में ग ...और पढ़ें
-1773256793741_m.webp)
जीटीबी-संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में नए स्पेशल मेडिकल कोर्स आरंभ करने जा रही है।
HighLights
जीटीबी में गायनोकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी फेलोशिप होगी शुरू।
संजय गांधी अस्पताल में फैमिली मेडिसिन डीएनबी कोर्स।
दिल्ली में मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी के जीटीबी-संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में नए स्पेशल मेडिकल कोर्स आरंभ करने जा रही है। इससे दिल्ली में मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बुधवार को जानकारी दी कि गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में गायनोकोलॉजिकल आंकोलाजी फेलोशिप और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में फैमिली मेडिसिन में डीएनबी प्राइमरी कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है।
जीटीबी अस्पताल में प्रस्तावित गायनोकोलाजिकल आंकोलाजी फेलोशिप प्रोग्राम को एसोसिएशन ऑफ गाइनेकोलाजिकल आंकोलाजिस्ट्स आफ इंडिया के तहत एक सीट के साथ शुरू किया जाएगा। इस फेलोशिप का उद्देश्य स्त्री रोग संबंधी कैंसर के डायग्नोसिस और उपचार में विशेषज्ञता विकसित करना है, जो टर्शियरी हेल्थकेयर सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसके अलावा नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन से मान्यता मिलने के बाद संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में एमबीबीएस के बाद चार सीटों के साथ फैमिली मेडिसिन में डीएनबी प्राइमरी कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है। यह कोर्स प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ तैयार करने में मदद करेगा।
डॉ. पंकज सिंह ने दावा किया कि इससे दिल्ली की हेल्थकेयर सर्विस और मेडिकल एजुकेशन दोनों को मजबूती मिलेगी। बताया कि डा. बीआर आंबेडकर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल की अध्यक्षता वाली एक्सपर्ट कमेटी ने इन प्रस्तावों की संस्तुति की है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन्हें मंजूरी दी जा रही है।