Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजधानी में शुरू हुई 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के लिए गौरव की बात

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:22 AM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के उद्घाटन पर कहा कि दिल्ली के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी गौरव की ...और पढ़ें

    22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दौरान टेबल टेनिस खेलते मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद। सौ- मुख्यमंत्री कार्यालय

    22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दौरान टेबल टेनिस खेलते मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद। सौ- मुख्यमंत्री कार्यालय

    HighLights

    1. दिल्ली को 22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी का गौरव।

    2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

    3. 25 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे, भारत की खेल प्रतिष्ठा बढ़ी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। खेल प्रतियोगिताएं विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समाज को जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को उत्कृष्टता, अनुशासन और समर्पण के लिए प्रेरित करते हैं।

    यह गौरव की बात है कि दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला। यह बातें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के उद्घाटन समारोह में कहीं। शुरुआत में प्रतियोगिता की आधिकारिक ट्राफी का अनावरण हुआ।

    वंदे मातरम् की प्रस्तुति से शुरू हुआ कार्यक्रम

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस रैकेट से प्रतीकात्मक ‘सेरेमोनियल फर्स्ट स्ट्रोक’ खेलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। मौके पर शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद, कामनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष विवेक कोहली, टेबल टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया की अध्यक्ष मेघना अहलावत आदि मौजूद रहे।

    प्रतियोगिता की शुरुआत वंदे मातरम् की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की ‘परेड आफ नेशंस’ आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागी देशों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च किया।

    उद्घाटन समारोह के दौरान ‘कलर आफ इंडिया’, ‘शिव तांडव’ और सितार-सिम्फनी जुगलबंदी जैसी प्रस्तुतियों में देश की विविधता की झलक देखने को मिली।

    78284414

    चैंपियनशिप का आयोजन दो अगस्त तक होगा, जिसमें भारत सहित कामनवेल्थ के 25 सदस्य देशों आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बारबाडोस, बोत्सवाना, कनाडा, साइप्रस, इंग्लैंड, केन्या, मलेशिया, मालदीव, न्यूजीलैंड आदि के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

    खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा भारत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। देश में विश्वस्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

    आशीष सूद ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच खेल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों के बीच मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और खेल भावना को सशक्त बनाने का अहम अवसर भी है।

    यह भी पढ़ें- 'पेपर लीक पर होगी सख्त कार्रवाई', CM रेखा गुप्ता बोलीं- निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बड़ा रिएक्शन, बताया क्यों लिया गया यह फैसला




    खबरें और भी