दिल्ली एयरपोर्ट का नया मेट्रो प्लान: IGI के हर टर्मिनल तक पहुंचना होगा मिनटों का खेल, क्या है रूट मैप?
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2.3 किमी लंबा एयरोसिटी-टर्मिनल 1 मेट्रो कॉरिडोर बनेगा, जो गोल्डन लाइन का विस्तार होगा। ...और पढ़ें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2.3 किमी लंबा एयरोसिटी-टर्मिनल 1 मेट्रो कॉरिडोर बनेगा। इमेज एआई
HighLights
एयरोसिटी-टर्मिनल 1 मेट्रो कॉरिडोर 2.3 किमी लंबा होगा।
टर्मिनल 1 बनेगा इंटरचेंज स्टेशन, यात्रा होगी सुगम।
दिसंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद, शटल बस खत्म।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मेट्रो सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए 2.3 किलोमीटर लंबा एयरोसिटी-टर्मिनल 1 मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह गोल्डन लाइन का एक्सटेंशन होगा।

टर्मिनल 1 बनेगा इंटरचेंज स्टेशन
इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद टर्मिनल 1 को मेगेंटा लाइन से जोड़कर इंटरचेंज स्टेशन बना दिया जाएगा। इससे यात्री एयरपोर्ट के विभिन्न टर्मिनलों के बीच आसानी से मेट्रो से यात्रा कर सकेंगे।
एयरोसिटी बनेगा बड़ा ट्रांजिट हब
एयरोसिटी स्टेशन को मजबूत ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कॉरिडोर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (ऑरेंज लाइन), गोल्डन लाइन और प्रस्तावित RRTS दिल्ली-SNB-अलवर कॉरिडोर को एक-दूसरे से जोड़ेगा।शटल
बस की जरूरत खत्म होगी
वर्तमान में टर्मिनल 1 से अन्य टर्मिनलों के लिए यात्रियों को 20 मिनट के अंतराल पर चलने वाली शटल बस का सहारा लेना पड़ता है। नए कॉरिडोर के शुरू होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के बीच शटल बस बदलने की जरूरत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
290 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म बनेगा
भारी यात्री आवागमन को देखते हुए एयरोसिटी स्टेशन पर गोल्डन लाइन का प्लेटफॉर्म 290 मीटर लंबा बनाया जाएगा, जो सामान्य इंटरचेंज स्टेशन से 30 मीटर ज्यादा लंबा है।
2028 तक पूरा होने की उम्मीद
यह कॉरिडोर पूरी तरह अंडरग्राउंड होगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका डिजाइन तैयार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह दिसंबर 2028 तक पूरा हो सकता है।
फेज V(A) के तीन कॉरिडोर मंजूर
एयरोसिटी-टर्मिनल 1 दिल्ली मेट्रो फेज V(A) विस्तार का हिस्सा है। इस चरण में अन्य दो कॉरिडोर तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज और आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ हैं।
यह भी पढ़ें: 60 दिन में बदल जाएगी दिल्ली! आ रहा PWD का 'Know Your Road' प्लान; QR स्कैन करो और सड़क बनवाओ