Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में आज 7 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन, IPL में DC vs CSK मैच के चलते बदला रूट; फ्री पार्किंग का भी इंतजाम

    Updated: Tue, 05 May 2026 08:35 AM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच के कारण अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कई सड़ ...और पढ़ें

    शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन किया गया लागू। फोटो: एआई जनरेटेड

    शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन किया गया लागू। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. आईपीएल मैच के कारण दिल्ली में यातायात डायवर्जन

    2. शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेंगी पाबंदियां

    3. अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ की संभावना

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले IPL मुकाबले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यह डे-नाइट मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम सात बजे से रात 10:30 बजे तक खेला जाएगा।

    मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और यातायात दबाव की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू की जाएंगी।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू किया जा सकता है।

    इस दौरान दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आइटीओ से दिल्ली गेट के बीच भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे राजघाट से दिल्ली गेट तक दोनों दिशाओं में जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से आईटीओ तक बहादुर शाह जफर मार्ग से बचें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात दबाव को कम करने में सहयोग करें।

    यहां से होगा प्रवेश

    स्टेडियम में प्रवेश के लिए भी अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। गेट 1 से 8 तक दक्षिण दिशा से बहादुर शाह जफर मार्ग के जरिए प्रवेश मिलेगा। गेट 10 से 15 तक पूर्व दिशा से जेएलएन मार्ग (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास) से प्रवेश किया जा सकेगा, जबकि गेट 16 से 18 तक पश्चिम दिशा से बहादुरशाह जफर मार्ग (पेट्रोल पंप के पास) से एंट्री होगी।

    यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

    पार्किंग व्यवस्था के तहत माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर आम दर्शकों के लिए मुफ्त पार्किंग उपलब्ध कराई गई है, जहां से पार्क-एंड-राइड सुविधा भी मिलेगी।

    इसके अलावा शांति वन पार्किंग सहित आसपास की सर्विस लेनों से भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। बस सेवाएं मैच शुरू होने से दो घंटे पहले चालू होंगी और मैच समाप्त होने के एक घंटे बाद तक चलेंगी।

    गलत पार्किंग करने पर टो होगा वाहन

    स्टेडियम के पास बिना अधिकृत पार्किंग लेबल वाले वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत टो कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए गेट नंबर 2 (मौलाना आजाद मेडिकल काॅलेज के पास), राजघाट चौक और रिंग रोड की सर्विस लेन पर पिक-अप और ड्राप पाइंट निर्धारित किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, IMD का दावा- अगले 7 दिन तक गर्मी के तेवर रहेंगे नरम

    खबरें और भी