विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से मथुरा और वाराणसी के लिए चलेंगी जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और टाइमिंग

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:35 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2026 07:09 AM (IST)

जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से मथुरा, रींगस और वाराणसी के लिए विशेष ...और पढ़ें

मथुरा और रींगस के लिए अनारक्षित तथा वाराणसी के लिए वातानुकूलित कोच भी होंगे।

मथुरा और रींगस के लिए अनारक्षित तथा वाराणसी के लिए वातानुकूलित कोच भी होंगे।

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की विशेष ट्रेनें।

  2. दिल्ली से मथुरा, रींगस, वाराणसी के लिए चलेंगी ये ट्रेनें।

  3. सितंबर की शुरुआत में विभिन्न कोचों के साथ संचालन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा और अन्य धार्मिक स्थानों पर जाते हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से मथुरा, रींगस और वाराणसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। मथुरा और रींगस जन्माष्टमी विशेष ट्रेनों में सिर्फ अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।

हजरत निजामुद्दीन-मथुरा (04410/04409)- तीन, चार और पांच सितंबर को यह विशेष अनारक्षित ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से पूर्वाह्न 10.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.05 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में मथुरा से दोपहर 1.35 बजे चलकर शाम पौने पांच बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

हजरत निजामुद्दीन-मथुरा (04412/04411)- तीन, चार और पांच सितंबर को यह विशेष अनारक्षित ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 9.45 बजे चलकर दोपहर 12.20 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 12.50 बजे मथुरा से चलकर शाम साढ़े चार बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाऊन, बल्लभगढ़, असावती, पलवल, रुंधी, शोलाका, बनचारी, होडल, कोसी कलां, छाता, अझई, वृंदावन और भुतेश्वर में होगा।

पुरानी दिल्ली-रींगस (04415/04416)- तीन, चार और पांच सितंबर को यह विशेष अनारक्षित ट्रेन पुरानी दिल्ली से शाम 6.50 बजे रवाना होकर रात 12.40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में चार, पांच और छह सितंबर को तड़के दो बजे रींगस से चलकर सुबह सात बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी, रेवाड़ी, नारनौल और नीम का थाना रेलवे स्टेशन पर होगा।

पुरानी दिल्ली-वाराणसी विशेष (04446-04445)- तीन और पांच सितंबर को यह विशेष ट्रेन पुरानी दिल्ली से रात 9.10 बजे चलेगी और अगले दिन अपराह्न तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में चार और छह सिंतबर को वाराणसी से देर शाम सवा आठ बजे रवाना होकर अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रास्ते में इसका ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट और जौनपुर रेलवे स्टेशन पर होगा।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में एसी बर्थ पर यात्री ने जलाया 'दीया', रेलवे पुलिस ने भुसावल स्टेशन पर उतारा