विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi kanjhawala Case: होटल में मचा रखा था बवाल, अंजलि की दोस्त निधि के नाम पर 800 रुपये में बुक था कमरा

By Sonu RanaEdited By: Abhishek Tiwari
Updated: Wed, 04 Jan 2023 10:32 AM (IST)

Delhi kanjhawala Case दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में अंजलि की मौत मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अंजलि की दोस्त निधि के नाम पर होटल में 800 रुपये में कमरा बुक था। दोनों ने होटल में बवाल मचा रखा था।

Delhi kanjhawala Case: अंजलि की दोस्त निधि के नाम पर 800 रुपये में बुक था कमरा
Delhi kanjhawala Case: अंजलि की दोस्त निधि के नाम पर 800 रुपये में बुक था कमरा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi kanjhawala Case: नव वर्ष पर पूठ कलां गांव के होटल विवान पैलेस में अंजलि की दोस्त निधि के नाम पर कमरा बुक करवाया गया था। यहां पर दोनों युवतियों के आधा दर्जन दोस्त भी पहुंचे थे। होटल में शोर शराबा तो था ही, साथ ही हर तरफ शराब की दुर्गंध थी। यहां पर सभी दोस्तों के बीच में झगड़ा भी हुआ था। इसको लेकर होटल के दूसरे कमरे में ठहरे लोग काफी परेशान हुए थे।

यह बात शनिवार रात को होटल में ठहरे लोगों ने बताई।निधि के नाम पर आठ सौ रुपये में होटल का 104 नंबर कमरा बुक किया गया था।इस कमरे के पास वाले कमरे में ठहरे युवकों ने बताया कि उनकी कार खराब हो गई थी। इस वजह से तीन घंटे के लिए उन्होंने होटल में कमरा किराये पर लिया था। जब वह होटल में गए तो उन्होंने देखा कि होटल में हर तरफ से शोर सुनाई दे रहा था।

कारिडोर में युवक व युवतियां झगड़ रहे थे। युवतियां भी एक दूसरे से झगड़ रही थी। कभी वह होटल के बाहर जाती और कभी होटल में वापस आ जाती। ऐसे में उन्होंने होटल में रुके सभी लोगों की नाक में दम कर रखा था। पुलिस ने अंजलि व निधि के दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जो होटल में उसके साथ देखे गए थे।

होटल स्टाफ का दावा- एक दूसरी से कर रही थी गाली गलौज

होटल स्टाफ का दावा है कि शनिवार रात को अंजलि व उसकी दोस्त निधि के बीच में झगड़ा हुआ था।वह एक-दूसरे को गाली दे रही थीं।दोनों शराब के नशे में थी। रात करीब डेढ़ बजे दोनों होटल से निकलीं और स्कूटी पर सवार होकर चली गईं। होटल में शनिवार रात सात बजे कमरा बुक किया गया था। उनके कुछ दोस्तों ने भी एक अलग कमरा बुक करवाया था।बाद में उनके बीच में लड़ाई होने लगी थी।

दोनों युवतियों में रात को हुआ था झगड़ा

होटल स्टाफ व आसपास के दुकानदारों के अनुसार, इस होटल में दोनों युवतियों को पहले भी कई बार देखा जा चुका था। होटल मैनेजर ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे दोनों युवतियां होटल में आई थी।दोनों लड़कियों ने एक कमरा बुक करवाया था। बाद में कुछ उनके दोस्त भी आए थे। उन्होंने भी एक कमरा बुक करवाया था। साथ में उन्होंने नव वर्ष मनाया था। दोनों युवतियों में रात को झगड़ा हुआ था। जब होटल स्टाफ अंदर गया तो देखा कि दोनों युवतियां नशे में थी और झगड़ रही थी। दोनों के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी।

नई फुटेज आया सामनेइस मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि करीब डेढ़ बजे अंजलि व निधि होटल से नव वर्ष की पार्टी करके बाहर निकली थी। स्कूटी पर सवार होकर वह होटल से चली गई।

इस दौरान अंजलि स्कूटी चला रही थी, जबकि निधि पीछे बैठी थी।34 मिनट बाद वह दो किलोमीटर दूर कृष्ण विहार में जाती दिखाई दे रही हैं।इसी दौरान कार भी दूसरी दिशा से आती दिखाई दे रही थी।इसी रोड पर स्कूटी की कार से दुर्घटना हो जाती है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Kanjhawala Case: नशे में थी मेरी सहेली, फिर भी जिद कर चलाई स्कूटी; पूछताछ में बोली मृतका की दोस्त

Delhi Kanjhawala Death Case: 'कार के नीचे कुछ फंसा है', चालक ने नशे में धुत दोस्तों को किया था आगाह