दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल, लगातार दूसरे दिन 10 अफसरों का हुआ तबादला; देखें पूरी लिस्ट
एलजी तरनजीत सिंह संधू के आदेश पर दिल्ली में लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल हुआ, जिसमें तीन आईएएस और सात दानिक्स अधिकारियों का तबादला किया गया। ...और पढ़ें
-1782500006530_m.webp)
दिल्ली में 10 अधिकारियों का तबादला हुआ। एआई जनरेटेड
HighLights
एलजी के आदेश पर दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल।
तीन आईएएस और सात दानिक्स अधिकारियों का तबादला।
शासन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने का उद्देश्य।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एलजी तरनजीत सिंह संधू के आदेश पर राजधानी में लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है।
बृहस्पतिवार को 60 अधिकारियों का तबादला किया गया था जबकि शुक्रवार को दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने तीन आइएएस और सात दानिक्स अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।
बताया जा रहा है कि यह बदलाव शासन व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और विभिन्न विभागों में लंबित कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।
IAS दिलराज कौर को प्रधान सचिव (शिक्षा) नियुक्त किया
शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2000 बैच की आईएएस अधिकारी दिलराज कौर को प्रधान सचिव (शिक्षा) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रधान सचिव (उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा), एमडी- दिल्ली कोआपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन (डीसीएचएफसी) और एमडी- दिल्ली स्टेट फाइनेंस डेवलपमेंट कारपोरेशन (डीएसएफडीसी) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
2021 बैच के आइएएस अधिकारी हिमांशु निगम, जो जीएनसीटीडी में कार्यभार ग्रहण करेंगे, उन्हें सचिव - दिल्ली एग्रीकल्चरल मार्किटिंग बोर्ड (डीएएमबी) के साथ सचिव- एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एपीएमसी) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
आयुषी को अब एमसीडी में भेजा गया
वहीं वर्ष 2022 बैच की आइएएस अधिकारी आयुषी से डीएएमबी और एपीएमसी का प्रभार वापस ले लिया गया है। आयुषी को अब एमसीडी में भेजा गया है। वर्ष 2009 बैच के दानिक्स अधिकारी वडोदरिया करणजीत पी. को डिप्टी कमिश्नर/जिलाधिकारी (पूर्वी जिला) नियुक्त किया गया है।
वहीं 2013 बैच के मोहित मिश्रा को एडीएम (नार्थ-ईस्ट), राधे श्याम मीणा (2017 बैच) को एडीएम (आउटर-नार्थ) तथा पूनम (2017 बैच) को एडीएम (दक्षिण), राजस्व विभाग में तैनात किया गया है। इसके अलावा आयुषी सोनी (दानिक्स 2023), जो अब तक प्रतीक्षारत थीं, उन्हें एसडीएम (मुख्यालय), दक्षिण जिला के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 60 IAS और दानिक्स अधिकारियों का तबादला
इसके अलावा पर्यावरण विभाग के उप सचिव दानिक्स शक्ति बांगर को राजस्व विभाग में एसडीएम (यमुना विहार) लगाया गया है। इसी तरह जेल अधीक्षक दानिक्स चंद्रशेखर को एसडीएम गोकलपुर लगाया गया है।