Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के वजीरपुर में बाइक छूने पर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; दो गिरफ्तार

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 10:19 PM (IST)

    वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बाइक छूने पर हुए विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक संतोष कुमार ने आरोपित को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI-generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI-generated

    HighLights

    1. वजीरपुर में बाइक छूने पर हुआ विवाद

    2. आरोपित ने युवक को चाकू मारकर की हत्या

    3. पुलिस ने मुख्य आरोपित और नाबालिग को पकड़ा

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बाइक टच होने पर चालक को थप्पड़ मारना काफी महंगा पड़ा। आरोपित ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गए।

    पुलिस ने बाइक नंबर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपित की पहचान तनिश के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा आरोपित नाबालिग है। पुलिस इनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपित से चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।

    क्या है पूरा मामला?

    उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के बी ब्लॉक मछली मार्केट स्थित एक सुलभ शौचालय के परिसर के अंदर एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही अशोक विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शौचालय के अंदर एक युवक को पड़ा हुआ पाया।

    पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के कई बार थे। मृतक के पास से मिले दस्तावेज के जरिए उसकी पहचान नेपाल निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई।

    खबरें और भी

    उसके चाचा ने बताया कि वह परिजनों के साथ पिछले 25 वर्ष से वजीरपुर इलाके में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र की एक स्टील की फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस के पूछताछ में पता चला कि संतोष का बाइक सवार दो लोगों से कहासुनी हुई थी। उसके बाद उनके बीच हाथापाई हो गई। घटना के दौरान बाइक सवार युवकों ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    जान बचाने के लिए शौचालय परिसर में आ गया था संतोष

    संतोष चाकू लगने के बाद जान बचाने के लिए शौचालय परिसर के भीतर भागा, इस दौरान वह वहां गिर गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान मौके पर मौजूद आरोपितों की बाइक नंबर से उसके मालिक की जानकारी हासिल की।

    साथ ही आस पास के सीसीटीवी कैमरे से आरोपितों की पहचान करने के बाद मछली मार्केट सीएसए कालोनी निवासी तनिश और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बाइक टच करने पर मृतक ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद वह घर जाकर चाकू लेकर आया और फिर उसपर हमला कर दिया।