Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली MCD का बड़ा फैसला, अब एमटीएस कर्मियों को मिलेगा 27,900 रुपये वेतन

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 03:38 PM (IST)

    दिल्ली एमसीडी ने बजट से पहले मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कर्मियों के लिए समान वेतन की घोषणा की है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि अब सभी डोमेस्ट ...और पढ़ें

    दिल्ली एमसीडी ऑफिस। सोशल मीडिया

    दिल्ली एमसीडी ऑफिस। सोशल मीडिया

    HighLights

    1. एमसीडी ने एमटीएस कर्मियों के लिए समान वेतन की घोषणा की

    2. डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स को अब 27,900 रुपये मिलेंगे

    3. लगभग चार हजार कर्मियों को इस फैसले से लाभ होगा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी बजट से ठीक पूर्व एमसीडी ने एमटीएस कर्मियों को एक समान वेतन देने की घोषणा की है।

    महापौर राजा इकबाल सिंह, नेता सदन प्रवेश वाही व स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि अब सभी डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स को एक समान वेतन 27,900 रुपये मिलेगा। जिससे करीब चार हजार कर्मियों को फायदा होगा। पहले यह अंतर करीब नौ हजार का है।

    एक समान वेतन की मांग को लेकर मल्टी टास्किंग वर्कर्स (एमटीएस) ने पिछले वर्ष 33 दिनों तक काम रोककर धरना भी दिया था। जिसमें उन्हें नियमित करने समेत अन्य मांगें थीं। तब निगम ने एक कमेटी का गठन किया था।