Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में आधी रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त, पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 08:41 AM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर MCD ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाया। रामलीला मैदान के नजदीक हुई इस कार्रवाई के दौरान कान ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास, तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। 

    इलाके में अवैध ढांचों को हटाने के लिए लगभग 17 बुलडोजर मंगवाए गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ ये कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा  पथराव किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

    पुलिस के अनुसार, अभियान से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए थे और कई ज़ोन में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया था। स्थानीय शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें भी की गई थीं।


    दिल्ली पुलिस के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम तैनात रही। इस पूरे एरिया को नौ जोन में बांटा गया, जिनमें से प्रत्येक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी की देखरेख में रखा गया था। सभी संवेदनशील प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। 

    खबरें और भी

    Delhi Khabar update (66)

    शरारती तत्वों ने किया पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल

    पुलिस के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के अभियान से पहले, शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन कमेटी के सदस्यों और अन्य स्थानीय लोगों के साथ कई समन्वय बैठकें की गईं। हालांकि, कुछ शरारती तत्वों" ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

     

    अतिक्रमण हटाने के दौरान, कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने की कोशिश की। स्थिति को भांपते हुए हल्के बल प्रयोग से तुरंत नियंत्रण में लाया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल हो गई। दिल्ली पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाए।


    -

    मधुर वर्मा, केंद्रीय रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त