Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi MCD Election Result 2022 Live: 134 सीटों के साथ AAP को मिला बहुमत, BJP 104 और कांग्रेस 9 सीटों पर जीती

Delhi MCD Chunav Result 2022 LIVE News: एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पा लिया है। वहीं, अब तक के नतीजों में भाजपा को 104 सीटें और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है।

By Piyush KumarWed, 07 Dec 2022 06:53 PM (IST)
News Article Hero Image

Live 2022 Delhi MCD Chunav Result Today: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भाजपा 104 सीटें, कांग्रेस 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 पर जीत दर्ज की है। 


अब मेयर की बारी

एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) ने ट्वीट कर कहा, "अब दिल्ली का मेयर चुनने की बारी है। अब यह देखना पड़ेगा कि करीबी मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहता है। अमित मालवीय ने संकेत दिए हैं कि भाजपा अभी भी मेयर पद के लिए लड़ाई में है। अब पार्षद तय करेंगे कि उनका मेयर कौन होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी की हालत अच्छी न होने के बावजूद चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर है।

Now over to electing a Mayor for Delhi…

It will all depend on who can hold the numbers in a close contest, which way the nominated councillors vote etc.

Chandigarh has a BJP Mayor, for instance. — Amit Malviya (@amitmalviya) December 7, 2022

7 Dec 20225:47:38 PM
सत्ता विरोधी लहर के चक्रव्यूह में फंस गई भाजपा

सत्ता विरोधी लहर के चक्रव्यूह में फंसी भाजपा नगर निगम का दुर्ग बचाने में असफल रही है। पिछले 15 वर्षों से पार्टी का निगम में शासन था। पार्टी के नेताओं को चौथी बार भी सत्ता मिलने की उम्मीद थी, इसके लिए पूरा जोर लगाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्रियों के साथ अन्य बड़े नेता चुनाव प्रचार में उतरे लेकिन सत्ता विरोधी लहर से पार्टी को नहीं उबार सके। पार्टी का मत प्रतिशत से पिछले चुनाव की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतररी हुई, लेकिन सीटों में भारी नुकसान हुआ। मात्र 104 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले निगम चुनाव की तुलना में उसे 59 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा।

7 Dec 20225:10:55 PM
एमसीडी चुनाव में AAP की जीत पर क्या बोले हरभजन सिंह?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी जीत है, इसे हासिल करना एक बड़ा काम था। उन्होंने आप पार्षदों और दिल्ली की जनता को बधाई दी है।

7 Dec 20223:24:51 PM
MCD में जीत पर CM केजरीवाल ने जताया जनता का आभार

MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

7 Dec 20222:28:47 PM
अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई- CM केजरीवाल

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। AAP के सभी मंत्री, MLAs, पार्षद कभी भी अहंकार मत करना। जिस दिन आपने अहंकार किया, उस दिन आपका पतन पक्का है। आपको ऊपर वाला कभी माफ़ नहीं करेगा।


7 Dec 20222:11:20 PM
Delhi MCD Election Result 2022 मंत्री गोपाल राय ने कहा कि Time Bound तरीके से MCD में काम होगा

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर BJP काम नहीं करेगी, तो जनता केजरीवाल को चुनेगी। ये फैसला दिल्ली के लोगों ने लिया है, इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई। आप का मेयर बनेगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर Time Bound तरीके से MCD में काम होगा।

7 Dec 20221:53:49 PM
MCD Chunav Result 2022 बॉबी ने कहा- क्षेत्र में विकास के लिए काम करना है

किन्नर समुदाय से आप उम्मीदवार बॉबी ने जीत के बाद कहा कि मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। अब मुझे सिर्फ अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम करना है।

7 Dec 20221:38:54 PM
MCD Election 2022 Result अब दिल्ली के कूड़े के पहाड़ होंगे साफ

 पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने पहले दिल्ली से कांग्रेस की सत्ता उखाड़ी, अब BJP की सत्ता उखाड़ी है। बीजेपी ने 7 मुख्यमंत्री एमसीडी चुनाव में उतारे थे लेकिन लोग नफ़रत की राजनीति नहीं चाहते है। लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली और सफाई की राजनीति चाहते हैं। अब दिल्ली के कूड़े के पहाड़ साफ होंगे।

7 Dec 20221:28:55 PM
MCD Election 2022 Result में गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र में 2 वार्डों पर BJP जीती

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस सिर्फ एक सीट आप को जीत मिली है।

7 Dec 20221:21:30 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में 3 वार्डों पर BJP जीती

एमसीडी चुनाव में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में से तीन भाजपा जीती, सिर्फ एक सीट आप को मिली।

7 Dec 20221:16:39 PM
MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, बवाना से AAP जीती

एमसीडी चुनाव में बवाना सीट से आम आदमी पार्टी के पवन सहरावत ने जीत का परचम लहराया है।

7 Dec 20221:13:33 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट

एमसीडी चुनाव का ताजा अपडेटः-

पार्टी— आगे----जीत------कुल
आप------20----112-----132
भाजपा-----14----91----105
कांग्रेस-----2------6------8
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन-----1------0------1
अन्य------3-------1------4
कुल रुझान व नतीजे-250 सीटें

7 Dec 20221:05:20 PM
Delhi MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, पहाड़गंज से BJP जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहाड़गंज से भाजपा उम्मीदवार मनीष चड्ढा ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202212:59:21 PM
Delhi MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, इशापुर से निर्दलीय प्रत्याशी मीना तरुण यादव जीतीं

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आ रहे हैं। इस बीच, ताजा अपडेट है कि इशापुर से निर्दलीय प्रत्याशी मीना तरुण यादव जीत दर्ज की है।

7 Dec 202212:55:40 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, घडोली गांव वार्ड-194 से AAP जीती
blog images

एमसीडी चुनाव में घडोली गांव वार्ड-194 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका गौतम ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202212:53:45 PM
MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा अपडेट, सरस्वती विहार से भाजपा जीती
blog images

एमसीडी चुनाव में सरस्वती विहार से भाजपा की शिखा भारद्वाज जीत दर्ज की है। जीत को लेकर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

7 Dec 202212:50:29 PM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, रानी बाग से BJP जीती
blog images

दिल्ली नगर निगम चुनाव में रानी बाग से भाजपा की उम्मीदवार ज्योति अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202212:47:31 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, रोशनपुरा वार्ड से BJP जीती

एमसीडी चुनाव में रोशनपुरा वार्ड से बीजेपी के प्रत्याशी बांके पहलवान और नजफगढ़ वार्ड से अमित खड़खड़ी ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202212:40:34 PM
MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा अपडेट

एमसीडी चुनाव में AAP ने अभी तक की मतगणना में 89 सीटों पर जीत हासिल की है और 47 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है और 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं और 5 पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 सीट पर जीत जीत दर्ज की और 2 पर आगे हैं।

7 Dec 202212:34:31 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट

ईसापुर से आप की पिंकी दीक्षित, रोशनपुरा से बीजेपी के बांके पहलवान और नजफगढ़ वार्ड से बीजेपी के अमित खरखड़ी दो-दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

7 Dec 202212:23:56 PM
MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, महिपालपुर वार्ड से AAP जीती
blog images

एमसीडी चुनाव में बिजवासन विधानसभा के महिपालपुर वार्ड से आम आदमी पार्टी के इंद्रजीत सहरावत ने 271 वोटों से जीत दर्ज की है।

एमसीडी चुनाव का ताजा अपडेटः-
पार्टी—आगे----जीत------कुल
आप------54----82-----136
भाजपा-----39-----62----101
कांग्रेस-----5------4------9
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन -----1------0------1
अन्य------2-------1------3
कुल रुझान व नतीजे-250 सीटें

7 Dec 202212:21:01 PM
Delhi Municipal Election Result 2022 को लेकर भगवंत मान बोले- अब दिल्ली की सफाई होगी

एमसीडी चुनाव के नतीजों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज करने वाले हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।

Arvind Kejriwal uprooted 15-yr-long Congress rule in Delhi & now the 15-yr-long (BJP)rule in MCD. It shows people of Delhi don't like politics of hatred, they vote for schools, hospitals, electricity, cleanliness & infrastructure: Punjab CM Bhagwant Mann#DelhiMCDElectionResults pic.twitter.com/WxUV9PUI3G

— ANI (@ANI) December 7, 2022

7 Dec 202212:17:48 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, द्वारका सी से AAP जीती

एमसीडी चुनाव में द्वारका सी वार्ड से आम आदमी पार्टी की सुनीता यादव ने 571 वोटों से जीत दर्ज की है।

7 Dec 202212:13:29 PM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, कापसहेड़ा से AAP जीती

एमसीडी चुनाव में कापसहेड़ा से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आरती यादव ने 1484 वोटों से जीत दर्ज की है।

7 Dec 202212:10:30 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट

एमसीडी चुनाव का ताजा अपडेटः-
पार्टी—आगे----जीत------कुल
आप------54----82-----136
भाजपा-----39-----62----101
कांग्रेस-----5------4------9
अन्य------2-------1------3
कुल रुझान व नतीजे-250 सीटें

7 Dec 202212:08:09 PM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर AAP के पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल
blog images

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आ रहे नतीजों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आप के पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता डांस कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

7 Dec 202212:05:15 PM
MCD Election 2022 Result को लेकर AAP नेता संजय सिंह बोले- मुंह छिपाकर बैठे जाएं भाजपा के लोग

 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आ रहे नतीजों के बीच आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को मुंह छिपा कर बैठ जाना चाहिए।

7 Dec 202211:57:46 AM
MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, नंगली सकरावती सीट पर BJP-AAP में कांटे की टक्कर

नंगली सकरावती सीट पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बीजेपी प्रत्याशी करीब 200 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी चार राउंड की मतगणना हुई है। कुल 10 राउंड की काउंटिंग होनी है।

7 Dec 202211:52:31 AM
Delhi MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, बदरपुर से AAP जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच, ताजा अपडेट यह है कि बदरपुर से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मंजू देवी ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202211:50:13 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, चावला वार्ड से BJP जीती

एमसीडी चुनाव की मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। चावला वार्ड से भाजपा प्रत्याशी शशी यादव ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202211:46:03 AM
MCD Election 2022 Result को लेकर ताजा अपडेट, ढिचाऊं वार्ड से BJP जीती
blog images

नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ढिचाऊ वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान ने 10493 वोटों से जीत दर्ज की है। 

7 Dec 202211:41:41 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, द्वारका बी वार्ड से BJP जीती

नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इस बीच, ताजा अपडेट यह है कि द्वारका बी वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी ने 6887 वोटों से जीत दर्ज की है।

7 Dec 202211:31:10 AM
MCD Election Result 2022 को लेकर CM केजरीवाल के घर के बाहर बढ़ी हलचल
blog images

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर और आम आदमी पार्टी मुख्यालय में लगातार हलचल बढ़ रही है, मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद हैं। उधर आप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। पार्टी मुख्यालय सजाया गया है। आप मुख्यालय में भी ढोल मंगा लिए गए हैं।

7 Dec 202211:26:08 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, सीआर पार्क से AAP जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच, ताजा अपडेट आया है। सीआर पार्क से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आशु ठाकुर ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202211:21:28 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, 184 वार्ड जैतपुर से AAP जीती

एमसीडी चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इस बीच, ताजा अपडेट आया है। 184 वार्ड जैतपुर से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी हेमा ने जीत दर्ज की है।

एमसीडी चुनाव रिजल्ट का ताजा अपडेटः-
पार्टी—आगे----जीत------कुल
आप------94----39-----133
भाजपा-----70-----35----105
कांग्रेस-----6------4------10
अन्य------1-------1------2
कुल रुझान व नतीजे-250 सीटें

7 Dec 202211:15:09 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, शालीमार बाग वार्ड 56 से BJP आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर अब तक की मतगणना में शालीमार बाग वार्ड 56 से भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता 1700 वोटों से आगे चल रही हैं।

7 Dec 202211:12:31 AM
MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र में BJP को बढ़त

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र के तीनों वार्ड सरस्वती विहार, पश्चिम विहार व रानी बाग में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है।

7 Dec 202211:05:13 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, हस्तसाल वार्ड से AAP जीती

एमसीडी चुनाव को लेकर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक हस्तसाल वार्ड से आप प्रत्याशी राखी यादव ने करीब 3000 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

7 Dec 202211:03:24 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, 161 वार्ड देवली से BJP जीती

एमसीडी चुनाव को लेकर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ताजा अपडेट यह है कि 161 वार्ड देवली से बीजेपी की प्रत्याशी अनिता ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202211:00:55 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, 187- सरिता विहार से BJP जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 187- सरिता विहार से भाजपा प्रत्याशी नीतू ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202210:59:14 AM
Delhi Municipal Election Results को लेकर ताजा अपडेट, 186 वार्ड मदनपुर खादर वेस्ट से BJP जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच, 186 वार्ड मदनपुर खादर वेस्ट से बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्म सिंह ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202210:57:29 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, 185 वार्ड मदनपुर खादर ईस्ट से AAP जीती

 एमसीडी चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच ताजा अपडेट यह है कि 185 वार्ड मदनपुर खादर ईस्ट से आप प्रत्याशी प्रवीन कुमार ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202210:56:08 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, मंगलपुरी सीट से AAP जीती

एमसीडी चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। मंगलपुरी सीट से भी आम आदमी पार्टी के प्रयाशी ने जीत दर्ज की है।

7 Dec 202210:52:51 AM
Delhi Municipal Election Results Live को लेकर ताजा अपडेट, शालीमार बाग वार्ड 57 में बीजेपी आगे

एमसीडी चुनाव को लेकर अब तक की मतगणना में शालीमार बाग वार्ड 57 में बीजेपी 2097 वोटों से आगे चल रही है।

7 Dec 202210:46:23 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, मदनपुर खादर ईस्ट से AAP प्रत्याशी जीते

एमसीडी चुनाव को लेकर चल रही वोटों की गिनती के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। मदनपुर खादर ईस्ट से आप प्रत्याशी सोनू चौहान ने 311 वोटों से जीत दर्ज की है।

7 Dec 202210:44:30 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, कोटला मुबारकपुर से BJP जीती
blog images

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। कोटला मुबारकपुर से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम लता ने करीब 4550 वोटों से जीत दर्ज की है।

7 Dec 202210:41:27 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, सागरपुर वार्ड में BJP और AAP में कांटे की टक्कर

सागरपुर वार्ड में भाजपा और आप प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी पूनम जिंदल आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक की गणना में 4381 मत मिले हैं, वहीं आप प्रत्याशी सिम्मी यादव को 4187 मत मिले हैं।

7 Dec 202210:36:47 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, ईसापुर और रोशनपुरा वार्ड में बड़ा उलटफेर

नगर निगम चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ईसापुर और रोशनपुरा वार्ड में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। मीना देवी पहले स्थान पर, पिंकी तक्षक दूसरे स्थान पर और सुमन डागर पूर्व पार्षद तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, रोशनपुरा वार्ड से भाजपा के बांके पहलवान और आम आदमी पार्टी के संजय पाराशर के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।

7 Dec 202210:29:26 AM
Delhi MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, लाजपत नगर से BJP के कुंवर अर्जुन पाल जीते

एमसीडी चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। लाजपत नगर से भाजपा के प्रत्याशी कुंवर अर्जुन पाल ने 2828 वोटों से जीत दर्ज की है। 

एमसीडी चुनाव को लेकर ताजा अपडेटः-
पार्टी—आगे----जीत
भाजपा-----103-----5
आप------120----3
कांग्रेस-----12------0
बसपा-------1-----0
एनसीपी------1----0
अन्य------4-------0
कुल रुझान व नतीजे-249 सीटें

7 Dec 202210:20:01 AM
Delhi MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, राजनगर से AAP आगे

एमसीडी चुनाव को लेकर अब तक के ताजा रुझान में भारतीय जनता पार्टी की राजनगर से उम्मीदवार अरुणा रावत को आम आदमी पार्टी की पूनम भारद्वाज ने 498 मत से पछाड़ दिया है।

7 Dec 202210:17:00 AM
MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, नजफगढ़ विधानसभा ईसापुर वार्ड में स्वतंत्र उम्मीदवार आगे

MCD Election Results 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर अब तक के ताजा रुझान में नजफगढ़ विधानसभा ईसापुर वार्ड में स्वतंत्र उम्मीदवार मीना देवी पूर्व निगम पार्षद भाजपा के उम्मीदवार सुमन डागर से आगे चल रही हैं।

एमसीडी अपडेटः-
भाजपा-112
आप-114
कांग्रेस-10
अन्य-4
कुल रुझान-242 सीटें

7 Dec 202210:14:00 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा रुझान, मटियाला वार्ड से BJP आगे

MCD Election Results 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर अब तक के ताजा रुझान में मटियाला वार्ड में पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी अनुराधा शर्मा आगे चल रही हैं।

7 Dec 202210:06:28 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, नजफगढ़ वार्ड से BJP आगे

नजफगढ़ विधानसभा के नजफगढ़ वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमित खरकड़ी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवआर राजवीर डबास से 227 मतों से आगे चल रहे हैं।

7 Dec 202210:00:57 AM
MCD Election Results Live को लेकर ताजा रुझान, सागरपुर वार्ड से BJP आगे

Delhi Municipal Election Results Live एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में सागरपुर वार्ड से भी बीजेपी प्रत्याशी पूनम जिंदल आगे चल रही हैं।

7 Dec 20229:58:17 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, डाबड़ी वार्ड से BJP आगे

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में बैलट राउंड में डाबड़ी वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी विनय चौहान आगे चल रहे हैं। वहीं आप प्रत्याशी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

7 Dec 20229:54:59 AM
MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा रुझान, विकासपुरी वार्ड से AAP आगे

 Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में विकासपुरी वार्ड में तीसरे चरण की मतगणना के बाद आप प्रत्याशी साहिब आसिवाल 2600 मतों से आगे चल रहे हैं।

7 Dec 20229:52:31 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर आतिशी ने बोलीं- नगर निगम में होगा AAP का कब्जा

आम आदमी पार्टी मुख्यालय पहुंचीं पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, नगर निगम में AAP ही आएगी। भाजपा और आप के अभी तक के रुझान पर उन्होंने यह बात कही। बता दें कि आप और भाजपा बराबर पर चल रही है। आप मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है।

7 Dec 20229:49:55 AM
MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा रुझान, छावला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुखबीर शौकीन आगे

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में छावला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुखबीर शौकीन आगे चल रहे हैं।

7 Dec 20229:47:26 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, नंगली सकरावती वार्ड से BJP आगे

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में नंगली सकरावती वार्ड से भाजपा आगे चल रही है।

एमसीडी अपडेटः-
भाजपा-109
आप-105
कांग्रेस-8
एनसीपी-1
अन्य-5
कुल रुझान-228 सीटें

7 Dec 20229:43:19 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, द्वारका ए वार्ड से AAP आगे

एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में द्वारका ए वार्ड से पहले राउंड में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी सिंह आगे चल रही हैं।

7 Dec 20229:40:30 AM
MCD Election Result 2022 Live को लेकर ताजा रुझान, द्वारका बी वार्ड में BJP आगे

एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में द्वारका बी वार्ड में पहले राउंड में भाजपा आगे चल रही है।

7 Dec 20229:38:18 AM
MCD Election Result 2022 Live को लेकर आ रहे रुझान, कुंवर सिंह नगर से BJP आगे

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में कुंवर सिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी शशिप्रभा आगे चल रही हैं।

7 Dec 20229:36:46 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर आ रहे रुझान, बापरौला वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सतपाल सोलंकी आगे

एमसीडी को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के ताजा रुझान में बापरौला वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सतपाल सोलंकी आगे चल रहे हैं।

7 Dec 20229:34:54 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर आ रहे रुझान, विकासपुरी वार्ड से AAP आगे

 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। ताजा रुझान में विकासपुरी वार्ड के आप प्रत्याशी साहिब आसिवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुनील जिंदल को पीछे छोड़ा।

7 Dec 20229:32:42 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से हो रही मतगणना

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर 42 मतगणना केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से मतगणना हो रही है। अभी तक किसी भी प्रकार की पुलिस कॉल नहीं आई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद खास और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों और उसके आसपास की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही। मतदान केंद्र के बाहर के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।

7 Dec 20229:27:16 AM
MCD Election 2022 Result Live को लेकर आ रहे रुझान, सिसोदिया के क्षेत्र में 2 वार्डों पर BJP आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। रुझान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में दो वार्डों पर भाजपा आगे चल रही है।

7 Dec 20229:16:35 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर BJP ने किया जीत का दावा

एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना ने कहा कि हमने कचरे के निस्तारण के लिए काम किया और यह कोरोना के दौरान भी जारी रहा। भाजपा ने काम किया है। इसलिए हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा। पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे।

We worked for the disposal of garbage & it continued even during Corona. BJP has worked. Thats why were confident that the next Mayor will be from BJP. Last time too, surveys gave only 50 seats to BJP but we won 2/3rd majority: Harish Khurana, Delhi BJP leader #DelhiMCDPolls pic.twitter.com/9Gzz08XzjY

— ANI (@ANI) December 7, 2022
7 Dec 20229:11:21 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर AAP का दावा, मेयर हमारी पार्टी का होगा

एमसीडी चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। इसे लेकर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने अपने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर हमारा पक्ष लेते हैं तो हम 230 सीटों के पार भी जा सकते हैं। मेयर हमारी पार्टी का होगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

#DelhiMCDPolls | We are going to get more than 180 seats. If voters favour us, we can also cross 230 seats. Mayor will be from our party. I think exit polls are pointing towards the victory of Aam Aadmi Party: AAP MLA Saurabh Bharadwaj pic.twitter.com/r8OX23BdzS

— ANI (@ANI) December 7, 2022
7 Dec 20229:02:24 AM
MCD Election Result 2022 Live को लेकर आ रहे रुझान, जैतपुर में आम आदमी पार्टी आगे
blog images

 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। जैतपुर सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

7 Dec 20229:00:43 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर आ रहे रुझान, बदरपुर सीट पर AAP आगे

एमसीडी चुनाव के शुरुआती रुझान में बदरपुर सीट से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

7 Dec 20228:59:04 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर मोलरबंद से आम आदमी पार्टी आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मोलरबंद सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। 

7 Dec 20228:55:46 AM
MCD Election 2022 Result Live को लेकर शुरुआती रुझानों में इन सीटों पर BJP आगे

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के शुरुआती रुझानों में चांदनी चौक, मयूर विहार-1, राजौरी गार्डन, न्यूज अशोक नगर और सरिता विहार सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

7 Dec 20228:51:05 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना ली है। अब तक के रुझानों में भाजपा 128, आप 102 और कांग्रेस 4 सीट पर आगे है।

7 Dec 20228:46:05 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर भाजपा और AAP में कांटे की टक्कर

 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 120 और आप 102 सीटों पर आगे चल रही है। 

7 Dec 20228:37:18 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर रुझान आने शुरू, नवादा वार्ड से BJP आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में नवादा वार्ड से बीजेपी आगे चल रही है।

7 Dec 20228:28:51 AM
MCD Chunav Result 2022 में AAP को बढ़त
blog images

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी 100, भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है।

7 Dec 20228:24:25 AM
MCD Election 2022 Result Live को लेकर मोहन गार्डन वार्ड से AAP प्रत्याशी आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। मोहन गार्डन वार्ड से AAP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

7 Dec 20228:22:20 AM
MCD Chunav Result 2022 में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त

Delhi MCD Chunav Result 2022 LIVE: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। वहीं उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को लेकर भाजपा जीत के लिए आश्वस्त है। परिणाम जो भी आएंगे, भाजपा उसे स्वीकार करेगी।

7 Dec 20228:17:25 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर शुरुआती रुझानों में AAP को बढ़त

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। पहले रुझान में AAP को 17 और भाजपा को 9 सीटों पर आगे चल रही है।

7 Dec 20228:07:39 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर रुझान आने हुए शुरू

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में तीन सीट पर भाजपा तो दो सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

7 Dec 20228:06:08 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर CM केजरीवाल के पिता बोले- दिल्ली में बनेगी डबल इंजन सरकार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिता ने दावा किया है कि दिल्ली में इस बार डबल इंजन सरकार बनेगी।

7 Dec 20228:04:00 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर सबसे पहले पोस्टल बैलट की होगी काउंटिंग

 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सबसे पहले 6764 पोस्टल बैलट की काउंटिंग की जाएगी। 

7 Dec 20227:57:47 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी के दफ्तर सजाए गए

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित दिख रही है। पार्टी को एग्जिट पोल्स में बढ़त मिलने की बात सामने आई है। इसे देखते हुए पार्टी के दफ्तरों को सजाया गया है। कार्यकर्ता भी पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।

7 Dec 20227:52:37 AM
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर AAP ने दिया नया नारा

एग्जिट पोल में जीत देखकर आम आदमी पार्टी खुश है और पार्टी ने नया नारा जारी किया है। AAP का नया नारा है अच्छे होंगे 5 साल, एमसीडी में भी केजरीवाल। पार्टी के दफ्तर में ये नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं।

7 Dec 20227:45:54 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर मतगणना केंद्र पहुंचे मोहन गार्डन से BJP प्रत्याशी
blog images

मोहन गार्डन से बीजेपी प्रत्याशी श्याम मिश्रा मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं। यहां उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चार वार्ड की मतगणना होगी।

7 Dec 20227:40:21 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर मतगणना केंद्रों पर पहुंच रहे पोलिंग एजेंट
blog images

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, द्वारका में मतगणना केंद्रों के सामने का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहां के निवासी मतगणना केंद्र से सटे वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे। वहीं, मतगणना केंद्र के अंदर पोलिंग एजेंटों ने जाना शुरू कर दिया है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।

7 Dec 20227:34:14 AM
MCD Election Results 2022 को लेकर एग्जिट पोल्स में AAP को बढ़त

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाई गई थी। अधिकतर एग्जिट पोल्स में आप की बड़ी जीत का दावा किया गया था। आज चुनाव के नतीजे आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि एमसीडी में किसका राज होगा। अभी बीजेपी सत्ता में काबिज है। कांग्रेस भी अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश में लगी हुई है।

7 Dec 20227:32:46 AM
MCD Chunav Result 2022 को लेकर केजरीवाल का दावा, निगम में भी होगी AAP

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और गुजरात चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली नगर निगम और गुजरात चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता ने फिर से आप पर भरोसा किया है।

हमें उम्मीद है कि एमसीडी में काफी अच्छे नतीजे आएंगे। गुजरात चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कहा जा रहा था कि गुजरात भाजपा का गढ़ है। पहली बार में ही किसी पार्टी को 15 से 20 फीसद वोट शेयर मिल जाए तो यह बड़ी बात है।

7 Dec 20227:23:46 AM
Delhi MCD Election Result 2022 के नतीजों पर होंगी पूरे देश की निगाहें
blog images

 MCD Election Result 2022 Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव में मतदान 4 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी। आज के नतीजों पर दिल्ली से लेकर पूरे देश की निगाहें होगी।

7 Dec 20227:21:35 AM
MCD Election Result 2022 के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार
blog images

चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है। इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया है। मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के दस हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। 

7 Dec 20227:15:45 AM
Delhi MCD Election Result 2022: तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद पहला चुनाव

तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव है। 22 मई से यहां पार्षद व महापौर नहीं थे। वरिष्ठ नौकरशाह अश्वनी कुमार विशेष अधिकारी के तौर पर महापौर और स्थायी समिति समेत सदन की शक्तियों का उपयोग करते थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us