Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ब्लू लाइन पर धीमी चल रही मेट्रो; DMRC ने बताई वजह

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 10:04 AM (IST)

    दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बुधवार सुबह सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण सेवा धीमी हो गई, जिससे यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। डीएमआरस ...और पढ़ें

    ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित, यात्री परेशान।

    ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित, यात्री परेशान।

    HighLights

    1. ब्लू लाइन पर सिग्नल खराबी से मेट्रो सेवा धीमी हुई।

    2. यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा।

    3. डीएमआरसी ने एक्स पर खराबी की जानकारी साझा की।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार सुबह से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के यात्री परेशान हैं। सबसे अधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा धीमी गति से चल रही है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबे इंतजार के बाद मेट्रो ट्रेन मिल रही है।

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह पौने आठ बजे एक्स पर पोस्ट कर सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा धीमी गति से चल रही है।

    मेट्रो सेवा बाधित होने पर भड़के यात्री

    ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अक्सर मेट्रो में इस तरह की परेशानी होती है। कमल कुमार नामक यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोच के अंदर गलत डिस्प्ले किया जा रहा है।

    अभय सिंह का कहना है कि मेट्रो परिचालन में इस तरह की परेशानी के कारण कई लोगों की नौकरी जा सकती है। एक अन्य यात्री ने कहा प्रत्येक स्टेशन पर पांच मिनट से अधिक देर तक मेट्रो रूक रही है।

    मेट्रो से कई लोग अपने कार्यस्थल पर जाने के साथ ही बैठक में शामिल होने, परीक्षा देने, फ्लाइट व ट्रेन पकड़ने जाते हैं। इस तरह से देरी होने से उनका नुकसान होता है। अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर: आज से शुरू होगा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का काम, कनेक्टिविटी होगी बेहतर

    यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो का 'VIP' पैसेंजर! बिना टिकट सफर कर रहा बंदर लड़की की गोद में बैठा, VIDEO वायरल