Delhi Metro Phase 4 Update: दिल्लीवालों की मौज, नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तीन नए कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है, जो दिल्ली के कई अछूते इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेंगे। इन कॉरिडोर के पूरा ...और पढ़ें
-1781691890990_m.webp)
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के नए कॉरिडोर से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार। (AI Generated Image)
HighLights
फेज-4 के तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर काम जारी।
अछूते इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
2 घंटे का सफर अब 30-40 मिनट में होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तीन मुख्य प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर काम जोरों पर जारी है। ये कॉरिडोर दिल्ली के उन इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेंगे जो अब तक अछूते रहे हैं या जहां कनेक्टिविटी बेहद खराब है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से राजधानी की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।
1. जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग तक मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन लगभग 29 किलोमीटर लंबा होगा। यह बाहरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, वेस्ट एनक्लेव, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और हैदरपुर बादली मोड़ को जोड़ते हुए मजलिस पार्क, आजादपुर होते हुए सीधे सेंट्रल दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग तक पहुंचाएगा।
2. तुगलकाबाद से एयरोसिटी तक नई गोल्डन लाइन करीब 23 किलोमीटर लंबी होगी। यह बिल्कुल नया कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरोसिटी क्षेत्र से सीधे जोड़ेगा। इसके प्रमुख स्टेशनों में तुगलकाबाद, साकेत जी ब्लॉक, खानपुर, छतरपुर और महरौली शामिल हैं।
3. मजलिस पार्क से मौजपुर तक पिंक लाइन एक्सटेंशन लगभग 7 किलोमीटर का छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पिंक लाइन के रिंग रोड लूप को पूरा करता है। इसके बाद उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके जैसे बुराड़ी, झरोदा और वजीराबाद सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाते हैं।
खबरें और भी
ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
फेज-4 के इन कॉरिडोर के चालू होने से दिल्ली में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिल रही है। वर्तमान में डेढ़ से दो घंटे लगने वाले सफर अब मात्र 30-40 मिनट में पूरा हो सकेगा। खासकर, आउटर दिल्ली (मंगोलपुरी, बुराड़ी, वजीराबाद) से सेंट्रल और साउथ दिल्ली आने वाले यात्रियों तथा तुगलकाबाद-फरीदाबाद क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।