दिल्ली के विकास को मिलेगी रफ्तार, विधायकों को क्षेत्र में काम कराने को मिलेंगे पांच-पांच करोड़ रुपये
दिल्ली में विधायकों को इस वित्तीय वर्ष में भी अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपये मिलेंगे। शहरी विकास विभाग ने मंत्री आशीष सूद के निर ...और पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो सौजन्य- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
वी के शुक्ला, नई दिल्ली। विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए इस वित्त वर्ष में भी पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद के निर्देश पर शहरी विकास विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।
वित्त वर्ष 2025 -26 के बजट में भी भाजपा सरकार ने पहली बार सभी विधायकों को पांच-पांच करोड़ रुपये का फंड जारी किया था। इस राशि से विधायक अपने क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार काम करा सकते हैं।
आम आदमी पार्टी ने सरकार पर बोला था हमला
पिछले साल भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में आई सरकार ने जब विधायक निधि के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये निर्धारित किए थे तो विपक्षी दल खास कर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला था और तरह-तरह के आरोप लगाए थे। मगर भाजपा सरकार अपने फैसले पर अडिग रही है और इस बार भी सरकार ने प्रत्येक विधायक को विधायक निधि के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये देने ही निर्धारित किए हैं।
गली-मोहल्ले होंगे चकाचक
सरकार का मानना है कि गली मोहल्ले के लिए होने वाले काम के साथ-साथ बड़ी योजनाओं पर काम होना भी ज्यादा जरूरी है कि जिसमें शहर का सामूहिक विकास ठीक से हो सके। जिनमें बिजली, पानी, साफ सफाई, सार्वजनिक परिवहन, सड़क, यातायात जैसी संबंधित बड़ी योजनाएं शामिल हैं, इनके ऊपर सरकार काम कर रही है। जिसमें बड़े स्तर पर सड़क परिवहन और ढांचागत विकास पर जोर दिया जा रहा है।