दीवाली के बाद क्या बदल जाएगा दिल्ली का मौसम? कोहरे के कारण घटेगी विजिबिलिटी; IMD ने दिया अपडेट
राजधानी दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात मे कोहरा बढ़ने लगा है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम सर्दी और कोहरे की दस्तक।
आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना।
10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात में सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर को सुबह में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।
IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में भी सुबह और रात में कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी संभावना है।
पश्चिमी-विक्षोभ का पड़ेगा असर
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान सफदरजंग और पूसा में 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सुमद्र तल से लगभग 3 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।
मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर से पश्चिमी-विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा।
दिल्ली से सटे इलाकों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 9 नवंबर को दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है। इससे दृश्यता खराब हो सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।