Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के रोहिणी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, लड़की के कपड़े पहनकर आया था आरोपी जीजा

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 02:49 PM (IST)

    रोहिणी सेक्टर-24 में एक फिजियोथेरेपिस्ट दिव्या पर उसके जीजा जय यादव ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी महिला के वेश में सेंटर में घुसा था। घरेलू विवाद और ...और पढ़ें

    रोहिणी सेक्टर-24 स्थित इसी वेलनेस सेंटर में घुसकर आरोपित ने वारदात को दिया अंजाम। जागरण

    रोहिणी सेक्टर-24 स्थित इसी वेलनेस सेंटर में घुसकर आरोपित ने वारदात को दिया अंजाम। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-24 के पॉकेट-17 स्थित एक फिजियोथेरेपी व वेलनेस सेंटर संचालिका पर उसके ही जीजा ने सोमवार की सुबह सेंटर में घुसकर गले पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित महिला के वेश में सेंटर में आया था, ताकि उसे कोई पहचान न सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित सेंटर के टॉप फ्लोर पर चला गया। जहां कपड़े बदलने के बाद साथ वाले घरों के छतों के रास्ते भागने लगा।

    तभी स्थानीय लोगों ने एक छत से आरोपित को दबोच लिया। वहीं, घायल संचालिका को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने इसकी जानकारी बुध विहार थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    क्यों किया हमला?

    आरोपित की पहचान नजफगढ़ निवासी जय यादव के रूप में हुई है। वहीं पीड़िता की पहचान कंझावला निवासी दिव्या के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपित का पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। तलाक का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। जिसमें पीड़िता अपनी बहन का सहयोग करती थी। जिससे नाराज आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    जानकारी के मुताबिक घायल 27 वर्षीय दिव्या अपने माता-पिता के साथ कंझावला के उत्सव विहार इलाके में रहती है। दो वर्ष से रोहिणी सेक्टर-24 में एक वेलनेस सेंटर का फ्रेंचाइजी लेकर चलाती है। दिव्या के जानकार आरएस राजपूत ने बताया कि दिव्या की बड़ी बहन अंकिता की शादी 18 जनवरी 2024 में नजफगढ़ निवासी जय यादव के साथ हुई थी।

    खबरें और भी

    अंकिता को करीब 11 महीने का एक बेटा भी है। आरएस राजपूत ने बताया कि शादी के बाद से ही अंकिता के पति जय के साथ घरेलू विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर अंकिता को जय परेशान करता था। इनका तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में पीड़िता दिव्या का साथ दे रही थी। परिवार का आरोप है कि इसी बात पर जय ने दिव्या पर चाकू से हमला कर दिया। क्योंकि जय नहीं चाहता था कि अंकिता का कोई साथ दे।

    सलवार, सूट पहनकर व विग लगाकर आया था आरोपित

    मौके पर मौजूद रोहिणी सेक्टर-24, पाकेट-18 आरडब्ल्यूए के प्रधान पीयूष भारद्वाज ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच गए। देखा कि आरोपित महिला की वेशभूषा में था। महिलाओं की तरह मेकअप भी किया हुआ था। वहीं, वेलनेस सेंटर से भागने के दौरान आरोपित का विग सेंटर के अंदर ही गिर गया। आरोपित को सभी ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    आठ फुट ऊपर नीचे कूदा आरोपित

    पीयूष ने बताया कि हमला होते ही दिव्या बाहर आकर शोर मचाने लगी। तभी आरोपित पकड़ा न जाए, डर के मारे वह सेंटर की ही टाप फ्लोर पर चढ़ गया। जहां कपड़े बदलने के तीन मंजिला चार मकानों के छतों से होता हुआ, पांचवे मकान के दूसरी मंजिल पर करीब आठ फुट नीचे कूद गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक बैग, बैग में रखे महिलाओं के कपड़े व चाकू बरामद कर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।