Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी का भंडाफोड़, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:00 PM (IST)

    बवाना पुलिस ने बाहरी दिल्ली में सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर 75 सिलिंडर और एक टाटा एस टेंपो बराम ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने सिलिंडर जमाखोरी का भंडाफोड़ किया। जागरण

    दिल्ली पुलिस ने सिलिंडर जमाखोरी का भंडाफोड़ किया। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में बवाना थाना पुलिस ने सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 75 सिलिंडर और टाटा एस टेंपो बरामद किया है।

    वहीं, आरोपी से पूछताछ कर पुलिस इस कार्य में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। आरोपी की पहचान अनिल के रूप में हुई है।

    बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि दो अप्रैल को बवाना थाना पुलिस को सिलिंडरों के अवैध भंडारण को लेकर जानकारी मिली। तभी आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    टीम ने सेक्टर-2 बवाना के एक पार्क के पास पिकेट लगा दिया। शाम चार बजे पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक टाटा एस वाहन को रोका। इसमें सिलिंडर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक औचंदी गाव निवासी अनिल को हिरासत में ले लिया।

    27 सिलिंडर बरामद

    वाहन की जांच करने पर उसमें 75 सिलिंडर बरामद किए, जिनमें 13 घरेलू और 14 कमर्शियल सिलिंडर शामिल थे। इनमें से 10 घरेलू और सात कमर्शियल सिलिंडर भरे हुए पाए गए। चालक से पुलिस ने सिलिंडरों के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब और न ही कोई दस्तावेज दे नहीं पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक फैक्ट्री के तीन कमरों में कई सिलिंडर जमा कर रखे हैं। पुलिस की टीम ने तुरंत वहां पर छापा मारा और 48 सिलिंडर बरामद कर लिए। सभी सिलिंडर बिना किसी सुरक्षा के वहां रखे हुए थे।

    यह भी पढ़ें- नो एड्रेस प्रूफ, नो टेंशन: 5 किलो सिलिंडर के लिए नहीं चाहिए दस्तावेज; बस करना होगा ये काम

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आपूर्ति के स्रोत, संभावित खरीदारों, अवैध वितरण नेटवर्क, गैस एजेंसी के कर्मचारियों या अन्य सहयोगियों की संभावित संलिप्तता और कालाबाजारी की गतिविधियों से प्राप्त वित्तीय लाभ का पता लगाने में जुटी है। इससे पूछताछ कर इसके अन्य साथियों का पता लगा रही है।

    खबरें और भी