विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में स्पा की आड़ में 'गंदा धंधा', पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में महिलाओं को पकड़ा; मालिक समेत 4 अरेस्ट

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:04 PM (IST)

नबी करीम थाना पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का ...और पढ़ें

पहाड़गंज स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, पुलिस ने मालिक समेत चार को किया गिरफ्तार।

पहाड़गंज स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, पुलिस ने मालिक समेत चार को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. पहाड़गंज स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।

  2. पुलिस ने स्पा मालिक सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।

  3. मौके से आठ महिलाओं को पाबंद कर पूछताछ के बाद छोड़ा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ कर नबी करीम थाना पुलिस की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से आठ महिलाओं को पाबंद किया है, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान स्पा के मालिक पहाड़गंज के विवेक कुमार, झारखंड का मैनेजर दशरथ मंडल, छपरा का अमन और गाजियाबाद के गुड्डू करमाकर के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है।

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 21 सितंबर की शाम करीब 07:00 बजे मुखबिर ने सब इंस्पेक्टर नीरज राठी को गुप्त सूचना दी कि पहाड़गंज में मुल्तानी ढांडा की गली नंबर तीन में प्रॉपर्टी नंबर 9139 की दूसरी और तीसरी मंजिल से स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है।

पुलिस ने चार आरोपितों को पकड़ा

सूचना पर पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर अमित को एक नकली ग्राहक बनाकर भेजा। गैर-कानूनी गतिविधि की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने उस जगह पर छापा मारा और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से नेपाल, बंगाल, नोएडा और पंजाब की रहने वाली आठ महिलाओं को पाबंद किया, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पटना जानेवाले ध्यान दें! एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 7 दिनों के लिए रद की उड़ान; बढ़ेंगी परेशानियां