जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, दर्ज की 3 FIR
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
-1791014972906_m.webp)
दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की। ANI
HighLights
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन।
दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कीं।
बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर हुई कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किए गए विरोध-प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें एक एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में और दो संसद मार्ग थाने में दर्ज हुई हैं।

इन धाराओं में दर्ज की FIR
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 221, 132 और 3(5) के तहत रोक का उल्लंघन करने, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने के आरोप में केस दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-
