विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के 7 घंटे धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज, पुलिस ने सौंपी FIR की कॉपी

Updated: Fri, 21 Aug 2026 08:11 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

HighLights

  1. जंतर-मंतर पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

  2. साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई हुई।

  3. राहुल गांधी ने एफआईआर की मांग को लेकर धरना दिया था।

डिजटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे थे।

इससे पहले राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र घायल हुए। राहुल गांधी ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

WhatsApp-Image-2026-08-21-at-13.50.23-1787300780070

पुलिस की ओर से तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह थाने में ही रहेंगे।

पुलिस पर बर्बरता का लगाया था आरोप 

धरने के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर युवाओं के साथ कथित बर्बरता का आरोप लगाया। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मामले को लेकर थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई और बैरिकेडिंग की गई। कनॉट प्लेस की तरफ से संसद मार्ग थाने की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई।

WhatsApp-Image-2026-08-21-at-13.33.58-1787300002698

अब साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी। एफआईआर में किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और जांच में आगे क्या सामने आता है, इस पर पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें- राहुल का धरना, FIR की मांग और टकराव... पैलेट गन को लेकर DCP कार्यालय के बाहर क्या-क्या हुआ?