Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज के 5.51 लाख ठुकराए, एक रुपए लेकर दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने पेश की मिसाल

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 05:27 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर रोहतास दहिया ने अपने बेटे की सगाई में 5.51 लाख रुपये का दहेज लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने वधू पक्ष से केवल एक रुपया स्वी ...और पढ़ें

    रोहतास दहिया ने अपने बेटे की सगाई में 5.51 लाख रुपये का दहेज लेने से इनकार कर दिया।

    रोहतास दहिया ने अपने बेटे की सगाई में 5.51 लाख रुपये का दहेज लेने से इनकार कर दिया। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दहेज प्रथा के खिलाफ एक सराहनीय कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर रोहतास दहिया ने अपने बेटे के सगाई समारोह में 5 लाख 51 हजार रुपये लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने वधू पक्ष का सम्मान रखते हुए केवल एक रुपया स्वीकार किया और समाज को सादगी व सामाजिक सुधार का संदेश दिया।

    इंस्पेक्टर रोहतास दहिया के बेटे रोनक दहिया का सगाई समारोह शनिवार को हरियाणा के कैथल में आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान वधू पक्ष ने परंपरा के तहत 5.51 लाख रुपये नकद भेंट किए, लेकिन इंस्पेक्टर दहिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे दहेज के खिलाफ हैं और किसी प्रकार की नकद या उपहार राशि स्वीकार नहीं करेंगे।

    दहेज प्रथा के खिलाफ सकारात्मक पहल

    उन्होंने कहा कि बेटियां कोई बोझ नहीं होतीं और विवाह दो परिवारों का पवित्र संबंध है, न कि लेन-देन का सौदा। उनके इस कदम की समारोह में मौजूद लोगों ने सराहना की। सामाजिक संगठनों ने भी इसे दहेज प्रथा के खिलाफ सकारात्मक पहल बताया है। इंस्पेक्टर दहिया का यह निर्णय समाज में जागरूकता फैलाने और दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- विदेशों में छिपे 32 भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही क्राइम ब्रांच

    खबरें और भी