Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के 5 आतंकी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 05:17 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शाहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तहरीक-ए-तालिबान ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया। फोटो: जागरण

    दिल्ली पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी का आतंकी नेटवर्क ध्वस्त

    2. तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के 5 सदस्य गिरफ्तार

    3. पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की थी साजिश

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैंडलर शाहजाद भट्टी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 8 सदस्यीय इंटरस्टेट आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है।

    इस कार्रवाई में 5 और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच पिस्टल, 10 कारतूस, शाहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्य आबिद जट्ट के पोस्टर और पुलिसकर्मियों का पीछ करने व धमकी देने वाले वीडियो बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने वाला था। इसके साथ ही आतंकी संगठन Tehreek-e-Taliban Hindustan (TTH) का प्रचार-प्रसार कर रहा था।

    हाल ही में TTH ने पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में एक एएसआई की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। स्पेशल सेल की टीमों ने इंस्पेक्टर सुनील राजैन और इंस्पेक्टर धीरज के नेतृत्व में तथा एसीपी विवेक कुमार त्यागी की निगरानी में यह ऑपरेशन चलाया।

    इन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया

    WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.23.33 PM

    • सोहेल (26), निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा)

    WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.23.34 PM (1)

    • सोनू मीणा (30), निवासी घिटोरनी, दिल्ली

    WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.23.33 PM (1)

    • सचिन कुमार मीणा (20), निवासी दौसा (राजस्थान)

    WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.23.32 PM (1)

    • मोहम्मद कैफ (21), निवासी नूंह (हरियाणा)

    WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.23.32 PM

    • मोहम्मद रिहान (20), निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश)

    पुलिसकर्मियों पर हमले और भर्ती की थी जिम्मेदारी

    जांच में सामने आया है कि आरोपियों को पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और उनके सहयोगियों द्वारा विभिन्न कार्य सौंपे गए थे। इनमें पुलिसकर्मियों की रेकी करना, सुरक्षा प्रतिष्ठानों की निगरानी, युवाओं की भर्ती करना, ग्रेनेड और फायरिंग हमलों की योजना बनाना तथा सोशल मीडिया और ग्राफिटी के माध्यम से आतंकी संगठन का प्रचार करना शामिल था।

    सोहेल ने दिल्ली-फरीदाबाद में बनाई TTH की ग्राफिटी

    गिरफ्तार आरोपी सोहेल ने शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली और फरीदाबाद के कई स्थानों पर TTH के समर्थन में ग्राफिटी बनाई थी। वह इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर अपने हैंडलर को भेजता था। इसके बदले उसे 5 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस के अनुसार वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

    हथियार जुटाने की जिम्मेदारी सोनू मीणा की थी

    सोनू मीणा के पास से तीन पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। वह शाहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्य हसन गुर्जर के संपर्क में था और उसे मॉड्यूल के लिए हथियारों की व्यवस्था तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का काम सौंपा गया था।

    खबरें और भी

    उसने सोहेल को भी 5 हजार रुपये भेजे थे। सचिन कुमार मीणा, सोनू का सहयोगी था। उसके कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश में शामिल था कैफ

    मोहम्मद कैफ पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क के सदस्य राना हुनैन और आबिद जट्ट के संपर्क में था। जांच के अनुसार उसे पुलिसकर्मियों की टारगेट किलिंग, पुलिस स्टेशनों और सुरक्षा कैंपों की रेकी तथा युवाओं की भर्ती का जिम्मा दिया गया था। उसने आबिद जट्ट के पोस्टर भी अन्य आरोपियों तक पहुंचाए।

    पुलिस पर फायरिंग के लिए 3 लाख का लालच

    मेरठ निवासी मोहम्मद रिहान पाकिस्तान स्थित हैंडलरों आबिद जट्ट और मोहसिन के संपर्क में था। उसने मेरठ में आबिद जट्ट के पोस्टर लगाए थे।

    जांच में खुलासा हुआ है कि उसे पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के लिए 3 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। इसके अलावा उसे TTH की ग्राफिटी बनाने और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने के निर्देश भी मिले थे।

    WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.23.34 PM

    पहले भी हो चुकी हैं तीन गिरफ्तारियां

    स्पेशल सेल के उप पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसी मॉड्यूल के तीन सदस्य पहले 'ऑपरेशन गैंग बस्ट 2.0' के तहत गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें अमरोहा निवासी सोयब और रवि कश्यप तथा मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी अनमोल राय उर्फ अन्नू शामिल हैं।

    जांच में सामने आया था कि ये आरोपी पुलिसकर्मियों को धमकी देने वाले वीडियो बनाकर अपने हैंडलरों को भेजते थे और दिल्ली में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब शाहजाद भट्टी नेटवर्क के अन्य सदस्यों, फंडिंग चैनलों और भारत में सक्रिय संभावित सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- रेड फोर्ट आतंकी हमला: अलफलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी ने मांगी बेल, दिल्ली HC ने ED से मांगा जवाब