Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CJP Protest: क्या प्रदर्शनकारियों ने AI से सीखे आंसू गैस और पिटाई से बचने के तरीके? दिल्ली पुलिस कर रही जांच

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:53 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में एआई कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि प्रदर्शनकारियों ने चैटबॉट या अन्य एआई प्लेटफॉर्म से ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में एआई कनेक्शन की जांच कर रही है।

    दिल्ली पुलिस संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में एआई कनेक्शन की जांच कर रही है। 

    HighLights

    1. पुलिस संसद मार्च हिंसा में एआई कनेक्शन की जांच कर रही है।

    2. प्रदर्शनकारियों पर चैटबॉट से बचाव के तरीके सीखने का संदेह।

    3. डिजिटल फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा की जांच में दिल्ली पुलिस एआइ कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस को संदेह है कि प्रदर्शनकारियों ने चैटबाट या दूसरे एआइ प्लेटफॉर्म से आंसू गैस के असर से बचने और पुलिस की कार्रवाई का सामना करने के तरीकों की जानकारी हासिल की‌। पुलिस इन आरोपों की पुष्टि के लिए डिजिटल फोरेंसिक जांच और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार तैयार कर रही है।

    दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी देखा जा रहा है कि प्रदर्शन से पहले और उसके दौरान हार्ड हैट, फेस मास्क और सुरक्षात्मक गागल्स किसने और किस मकसद से बांटे। आशंका है कि इनका इस्तेमाल पुलिस कार्रवाई के दौरान बचाव के लिए किया जाना था। इन पहलुओं से जुड़े डिजिटल और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    पुलिस ने 2,800 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान भी की है, जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो प्रदर्शन में शामिल थे। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को संसद मार्ग, कनाट प्लेस और जंतर-मंतर में हुई कार्रवाई में 200 से अधिक पुलिसकर्मी और 65 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। 15 से अधिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस की कई टीमें वीडियो फुटेज, इंटरनेट मीडिया और मोबाइल डाटा की जांच कर रही हैं।