17 वर्षीय नाबालिग को जीबी रोड पर बेचने जा रहा था आरोपी, दिल्ली महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने बचाया
मध्य जिले की महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने जीबी रोड पर बेची जा रही 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बचाया। पुलिस ने मौके से आरोपी शिवजी दास को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पुलिस पेट्रोलिंग टीम समय रहते कार्रवाई कर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बचाने में कामयाब रही। एआई इमेज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले की महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम समय रहते कार्रवाई कर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बचाने में कामयाब रही। लड़की को जीबी रोड पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता बिहार के दरभंगा से घर छोड़कर दिल्ली आई थी, जहां आरोपित शिवजी दास उसे नौकरी का झांसा देकर अपने घर ले गया और छेड़छाड़ करने के साथ ही उसे धमकाने लगा। दो अप्रैल को वह उसे जीबी रोड लाया, जहां बेचने की कोशिश की जा रही थी। संदिग्ध माहौल भांपकर लड़की ने पुलिस से मदद मांगी।