विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में स्पेशल सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़, पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 22 Apr 2026 09:23 AM (IST)

दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में स्पेशल सेल और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश के पैर ...और पढ़ें

मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में स्थित बरवाला गांव के पास बुधवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल को आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड व उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।