Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Air Pollution: दिल्ली में 'जहरीली' हवा से घुटा लोगों का दम, दीवाली के बाद रेड जोन में पहुंचे NCR के ये 10 इलाके

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 09:59 AM (IST)

    Delhi AQI level today: दीवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कई इलाके रेड जो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ा

    2. कई इलाके रेड जोन में पहुंचे

    3. GRAP का दूसरा चरण लागू

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Pollution Level दिल्ली-एनसीआर में दीवाली की रात के बाद मंगलवार की सुबह लोगों के लिए दमघोंटू रही। (Delhi pollution news) प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में पहुंच गए हैं।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बार दिवाली पर ग्रीन पटाटों की बिक्री और जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, ग्रीन पटाखों की आड़ में सोमवार को दिवाली के जश्न में देशभर में जमकर अवैध पटाखे फोड़े गए गए। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद जहरीली हो गई है। (Delhi air quality) आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से इलाके रेड जोन में हैं?

    WhatsApp Image 2025-10-21 at 10.37.10

    GRAP का दूसरा चरण लागू

    रविवार को, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चरण II को लागू किया। यह कदम शनिवार को GRAP पर उप-समिति की समीक्षा और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमानों के बाद उठाया गया।

    WhatsApp Image 2025-10-21 at 12.09.09