Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में प्रदर्शन से पर्यटक परेशान, पहाड़गंज के होटलों में 50 प्रतिशत बढ़ी बुकिंग

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:07 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शनों से पर्यटक परेशान हैं, वहीं पहाड़गंज के होटलों में प्रदर्शनकारियों के कारण बुकिंग में 50% की वृद्धि हुई है। मेट्रो स् ...और पढ़ें

    दिल्ली में प्रदर्शन से पर्यटक परेशान।

    दिल्ली में प्रदर्शन से पर्यटक परेशान।

    HighLights

    1. दिल्ली में प्रदर्शनों से पर्यटक हुए परेशान।

    2. पहाड़गंज के होटलों में 50% बुकिंग बढ़ी।

    3. मेट्रो स्टेशन, बाजार बंद, व्यापार प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली फिर धरना-प्रदर्शनों की गवाह बनी है। सीजेपी के साथ ही कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जिसके चलते विभिन्न मार्गाें के साथ मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा है। इससे दिल्ली घूमने आए देशी-विदेशी पर्यटक जहां परेशान हो रहे हैं वहीं, विभिन्न राज्यों से प्रदर्शनकारियों के जुटने से पहाड़गंज का कारोबार बढ़ गया है।

    यहां दो-तीन दिनों में बुकिंग में 50 प्रतिशत तक का उछाल आया है। एक होटल संचालक ने बताया कि पहले जहां यहां के होटलों के 30 प्रतिशत ही कमरें भरे रह रहे थे। अब उनकी बुकिंग 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके चलते कमरे के किराये में भी 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। एक तरफ यह माहौल है। इसी तरह, दिल्ली घूमने आए देशी-विदेशी पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    वह नई दिल्ली क्षेत्र में नहीं घूम पा रहे हैं। प्रदर्शन व विभिन्न कारणों से जंतर-मंतर, लालकिला समेत अन्य पर्यटन स्थल बंद है। नई दिल्ली क्षेत्र में कई पंचतारा होटल है, जहां ठहरने पर्यटकों को बाहर निकलते ही जाम और बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ रहा है। अशोक रोड एक पंचतारा होटल के मैनेजर ने बताया कि प्रदर्शन व हिंसा से पर्यटकों में चिंता है। साथ ही सड़कें बंद होने से उन्हें आने जाने में परेशानी हो रही है। होटल महासंघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के अनुसार, पहली बार है कि आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन बंद हुआ है।

    जनपथ बाजार बंद, कनॉट प्लेस में भी काम कम

    प्रदर्शन, हिंसा व जाम के चलते बाजारों में भी चिंता बढ़ती जा रही है। स्थिति यह कि बुधवार को जनपथ बाजार से लेकर जनपथ लेन बाजार भी बंद रहा। इसी तरह, संसद मार्ग स्थित दुकानों पर भी ग्राहक न के बराबर रहे। प्रदर्शन स्थल के आसपास कई रेस्त्रां, पब व दुकानें है। बाजारों की चिंता यह है कि अभी तो इसका असर आंशिक है। आगे यह बढ़ता है तो थोक बाजारों पर भी उसका असर दिखाई दे सकता है।

    खबरें और भी

    फेडरेशन आफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र शर्मा के अनुसार, बाहर के खरीदार दिल्ली के माहौल के बारे में पूछ रहे हैं। हालांकि, प्रदर्शन का असर, कनाट प्लेस व उसके आस-पास तक के बाजारों तक है। आगे यह बढ़कर पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों तक पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कार्रवाई, पटना में हंगामा; विपक्षी नेताओं की हिरासत के विरोध में बिहार विधानसभा में प्रदर्शन