विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Published: Sun, 16 Aug 2026 11:45 AM (IST)

राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार सुबह एक सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

HighLights

  1. कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू घोंपकर हत्या।

  2. पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान और तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार सुबह एक सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। वह मेट्रो वेस्ट कंपनी में काम करता था। यह कंपनी यमुनापार क्षेत्र में एमसीडी के लिए कूड़ा उठाने का काम करती है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह की है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 10.43.12 AM

अनिल की फाइल फोटो। सौजन्य- स्वजन

हमलावर ने अनिल पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुटी है। इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्यों किया अनिल का मर्डर?

सफाई कर्मचारी जिस वाहन से कूड़ा उठाता है उसके वाहन चालक का नाम गुलशन है। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि गुलशन का एक महिला से अवैध संबंध है, महिला कूड़ा जमा करने का काम करती है। महिला के पति को पता चल गया था कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला का पति रविवार सुबह गुलशन को मारने गया था, लेकिन गलत पहचान की वजह से अनिल को मार दिया

यह भी पढ़ें- 'स्वयं खाना बनाया, पापा को दिया और पहली बार हमें जल्दी सोने को बोला', संगम विहार मर्डर मामले में बोलीं बेटियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।