विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धूल-खून से सना चेहरा, मलबे में दबे छात्र की अटकी थीं सांसें... दिल्ली PG हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:54 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से छात्र आदित्य मलबे में फंसा, जिसका धूल और खून से सना ...और पढ़ें

इमारत के मलबे में फंसा छात्र। AI जनरेटेड

इमारत के मलबे में फंसा छात्र। AI जनरेटेड

HighLights

  1. सत्य निकेतन में इमारत ढहने से छात्र मलबे में फंसा।

  2. धूल-खून से सना छात्र आदित्य का वीडियो वायरल।

  3. दोस्त शौर्य प्रताप ने आदित्य की तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Satya Niketan Building Collapse: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर हुए हादसे के वक्त इमारत के अंदर मौजूद छात्रों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

बड़ी संख्या में छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

jagran News (56)

इस हादसे के बीच सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो लोगों को झकझोर रहा है। वीडियो में मलबे के बीच एक छात्र का सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। उसका चेहरा धूल-मिट्टी व खून से सना हुआ है। चारों तरफ मलबा ही दिखाई दे रहा है।

ANI_20260906123_53830415

छात्र मलबे के बीच जिंदगी और मौत के बीच फंसा नजर आ रहा है। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

compressed_79790646

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा छात्र आत्माराम कालेज का छात्र आदित्य है। वह का उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

79788280

वायरल वीडियो को देखकर उसका दोस्त शौर्य प्रताप मौके पर पहुंचे और उसे ढूंढने लगे। शौर्य ने बताया कि वह अपने पीजी में था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसने आदित्य का वीडियो देखा जो मलबे में दबा हुआ था। उसने आदित्य को फोन मिलाया, जो नहीं मिला।

79787778

इसके बाद बाकी दोस्तों को फोन करने पर पता चला कि आदित्य जिस पीजी में रहता था, वह इमारत गिर गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

compressed_79784914

शौर्य ने बताया कि टीवी पर खबर देखकर आदित्य के परिजनों ने भी उसे फोन किया था, पर अभी वह उन्हें कुछ भी नहीं बता पाया है।

compressed_79791532 (1)

उधर, राहत कार्य में लगे लोगों का दावा है कि आदित्य को निकाल दिया गया है। जबकि शौर्य का कहना है कि वह अभी तक उसे ढूंढ रहा है।

jagran News (52)

हादसे के बीच इंटरनेट मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मलबे के बीच एक छात्र का सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है