दिल्ली के पेरेंट्स ध्यान दें: 11 सितंबर को दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में रहेगी छुट्टी
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 11 सितंबर को राजधानी के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया ...और पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
HighLights
11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण अवकाश घोषित।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर लिया गया निर्णय।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। आदेश सभी संबंधित स्कूलों और शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले कार्यालयों पर लागू होगा।
11 से 13 सितंबर तक 18वें ब्रिक्स लीडर समिट का आयोजन
भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक 18वें ब्रिक्स लीडर समिट का आयोजन किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों और शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के कारण राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय ने 11 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें- मलबे में दफन हुईं सांसें, जाते-जाते दे गईं रोशनी: सत्य निकेतन हादसे में दो परिवारों ने लिया कॉर्निया दान का फैसला
