विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीमापुरी बिल्डिंग हादसा: 'मैं जिंदा हूं... मुझे बचा लो', गुलाफ्शां की चीख-पुकार बयां कर रही हादसे का भयावह मंजर

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला जर्जर इमारत गिरने से चार माह की गर्भवती गुलाफ्शां की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

दिल्ली सीमापुरी हादसा। जागरण

दिल्ली सीमापुरी हादसा। जागरण

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला जर्जर भवन ढह गया।

  2. हादसे में चार माह की गर्भवती गुलाफ्शां की दर्दनाक मौत हुई।

  3. गुलाफ्शां ने मलबे से "मैं जिंदा हूं, बचा लो" कहा था।

नितीश कुमार, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी के ई-ब्लॉक में पांच मंजिला जर्जर भवन ढहने के हादसे में चार माह की गर्भवती गुलाफ्शां की दर्दनाक मौत ने झकझोर कर रख दिया है।

हादसे के वक्त गुलाफ्शां अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ डी-ब्लॉक स्थित अपनी मां से मिलने आई थी, लेकिन भवन के अचानक मलबे में तब्दील होने से बाहर खड़ी गर्भवती भी चपेट में आ गई।

फोन पर लगाई थी गुहार

मलबे के नीचे दबी गुलाफ्शां काफी देर तक मोबाइल फोन के जरिए अपने पिता और बहन सबीना से मैं जिंदा हूं, बचा लो... कहकर गुहार लगाती रही, लेकिन जब तक बचाव दल उस तक पहुंच पाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया।

80934822

मां से रह गई आखिरी मुलाकात

मां से उसकी यह मुलाकात आखिरी साबित हुई। बाहर सबीना कभी बचाव कर्मियों से बहन और उसके साथ दो और जिंदगियों को बचा लेने के लिए गुहार लगाती रही। उसके जिंदा होने के सबूत के तौर पर मोबाइल पर कॉल लाग दिखाती रही। उसने कहा कि उसकी बहन के पेट में बच्चा है और उसके साथ छोटी बच्ची भी है, उसे जल्दी बाहर निकाल लो।

वहीं, घटना के दौरान हसीना मलबे में दबी अपनी 56 वर्षीय मां हाजरा को निकालने के लिए बचावकर्मियों से अपील करती रही। सुरक्षा घेरा में लगे कर्मियों से आगे जाने देने की गुहार के साथ यह कहती रही कि मेरी मां इसी मलबे के नीचे दबी है।

80935259

हसीना ने बताया कि इसी के पीछे के मकान में उसकी मां रहती थी। घटना के वक्त वह इसी गली से घर जा रही थीं, तभी मकान गिर गया।

यह भी पढ़ें- 'पहले लगा भूकंप आया, देखा तो जमींदोज हो चुकी थी इमारत', सीमापुरी हादसे के बाद लोगों ने बताया हाल

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत; अब तक 11 लोगों को बचाया गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।