दक्षिणी दिल्ली में शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बेटे ने फावड़े से हमला कर की मां की हत्या
दक्षिणी दिल्ली के खड़क गांव में एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी 60 वर्षीय मां की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने घर के अन्य सदस्यों ...और पढ़ें

फावड़े से वारकर बेटे ने की मां की हत्या।
HighLights
बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर मां की हत्या की।
आरोपी ने फावड़े से हमला कर मां को मौत के घाट उतारा।
पुलिस ने आरोपी बेटे आमोद को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित खड़क गांव में बुधवार को बेटे ने शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर बुजुर्ग मां की फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। आरोपित ने फावड़े से अपनी मां के चेहरे, गर्दन और पीठ पर कई वार किए। घर में मौजूद महिलाएं व बच्चे विरोध न कर सकें, इसके लिए उसने सभी को डराकर कमरे में बंद कर दिया। फिर मेन गेट पर ताला जड़ दिया।
60 वर्षीय बुजुर्ग चिंता देवी मदद के लिए चीखती रहीं, पर उन्हें बचाने के लिए न तो घर के सदस्य आ सके और न ही पड़ोसी। परिवार के लोगों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, आरोपित मौके से भाग निकला। हालांकि आरोपित बेटे आमोद को कुछ ही देर के भीतर पुलिस ने थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची
पुलिस के मुताबिक एक पीसीआर कॉल के जरिए यह सूचना मिली कि यूपी कॉलोनी, खड़क गांव, मैदान गढ़ी में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर का नजारा बेहद भयावह था। बुजुर्ग चिंता देवी अपने घर के अंदर गंभीर रूप से घायल पड़ी थीं। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हत्या से जुड़े अहम साक्षय जुटाए और नमूने लिए। पुलिस की शुरुआती जांच और पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि चिंता देवी के छोटे बेटे आमोद ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।
खबरें और भी
आमोद ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी
चिंता देवी की बड़ी बहू अनीता देवी ने बताया कि वह अपने पति सोहन के साथ छतरपुर इलाके में रहती हैं। जबकि सोहन और आमोद समेत मृतका के कुल चार बेटे हैं। आरोपित आमोद चारों में सबसे छोटा है। आमोद ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी।
जब मां ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया और उसने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपित आमोद को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।