VIDEO: दिल्ली के संसद मार्ग पर फिर पथराव, ACP भगत सिंह समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
बुधवार रात दिल्ली के टालस्टाय मार्ग पर अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की, जिसमें कनॉट प्लेस थाने के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति ...और पढ़ें

बुधवार रात दिल्ली के टालस्टाय मार्ग पर अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के एनडीएमसी चौराहा, टालस्टाय मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अराजक तत्वों ने फिर पत्थरबाजी कर दी। पुलिस ने तुरंत लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में कर लिया और पथराव रोक दिया गया।
-1784739180163.jpeg)
संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारीयो द्वारा पुलिसकर्मी को बचाने के लिए पुलिस द्वारा छोडा गया आंसू गैस के शैल व पुलिस पर पथलाव करते प्रदर्शनकारी। विपिन शर्मा

इस घटना में कनॉट प्लेस थाने के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को क्राउन प्लाजा के पास से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
#WATCH | Delhi | Latest visuals from Jantar Mantar
— ANI (@ANI) July 22, 2026
At around 8:30 pm, near Tolstoy Marg in Connaught Place, some miscreants attacked the police with stones and bottles, injuring ACP Connaught Place Vivek Bhagat. Senior officers took him to RML Hospital. The situation was tense… pic.twitter.com/PXvo8vUzFW
घायलों में एसीपी भगत सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव बना हुआ है।
पुलिस का यह भी दावा है कि हिंसा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को तलवारें और खुकरी (पारंपरिक मुड़े हुए चाकू) लहराते हुए देखा गया। इसके चलते, सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए।
प्रदर्शन में असामाजिक तत्व शामिल
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, CJP के नेताओं और प्रदर्शन के आयोजकों से भीड़ को समझाने-बुझाने के लिए कहा गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं मानी। पुलिस का कहना है कि पिछले दो दिनों में ऐसी ही झड़पें हुई हैं। खबरों से पता चलता है कि शाम के समय असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो रहे हैं, और बाहरी लोग हंगामा मचाकर तनाव बढ़ा रहे हैं।
फिलहाल, टॉल्स्टॉय मार्ग और आसपास के इलाकों में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। इलाके में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं और वे प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटी है।