दिल्ली में बनेगी अपनी 'SDRF', सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू; NDRF अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक
दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर अपनी 'स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स' (SDRF) के गठन की प्रक्रिया शुरू ...और पढ़ें
-1789042459904_m.webp)
HighLights
दिल्ली सरकार ने SDRF गठन की प्रक्रिया शुरू की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर उच्चस्तरीय बैठक हुई।
आपदाओं से निपटने को त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली बनेगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में किसी भी संभावित आपदा या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी समर्पित 'स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स' (SDRF) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों के तहत दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली के लिए एक अति-आधुनिक और सक्षम SDRF टीम के गठन हेतु आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में एक ऐसी प्रशिक्षित और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (rapid response mechanism) विकसित करना है, जो किसी भी प्राकृतिक या अन्य आपदा के समय प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य चला सके। राजधानी में अपनी समर्पित SDRF टीम होने से किसी भी आपात स्थिति के दौरान प्रतिक्रिया समय (response time) में काफी कमी आएगी और नागरिकों की सुरक्षा को अधिक मजबूती से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में हाल ही में हुए हादसे के दौरान चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने एनडीआरएफ (NDRF) की टीम द्वारा दिखाई गई त्वरित, साहसपूर्ण और समन्वित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम के प्रति समस्त दिल्लीवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
