दिल्ली में अगले महीने होगी 150 नई E-Bus की एंट्री, 32 डिपो में 5510 बसों के लिए होगी चार्जिंग व्यवस्था
दिल्ली में अगले महीने 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
अगले महीने दिल्ली में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी शुरू।
प्रधानमंत्री बिजली परिवहन योजना के तहत चार्जिंग व्यवस्था विकसित की जा रही।
स्वच्छ और हरित दिल्ली के लिए सार्वजनिक परिवहन मजबूत किया जा रहा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री बिजली परिवहन योजना के पहले चरण में 16 डिपो में 2800 बसों और दूसरे चरण में 16 डिपो में 2710 बसों के लिए बस चार्जिंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इन कार्यों को अगले दो वर्षों में अलग-अलग चरणों में पूरा करने की योजना है।
परिवहन मंत्री डा. पंकज सिंह ने सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि सरकार दौराला और झुलझुली में 250 और 500 बसों की क्षमता वाले दो नए डिपो भी बना रही है। इसके अलावा परिवहन विभाग ने पांच स्थानों पर जमीन के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण से अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में अगले महीने 150 नई इलेक्टिक बसें शुरू की जाएंगी। डा. सिंह ने सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बस डिपो, बसों के लिए चार्जिंग भरने की व्यवस्था और नए डिपो की प्रगति की समीक्षा की।
स्वच्छ और हरित परिवहन
उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को स्वच्छ और हरित राजधानी बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत कर रही है। फिलहाल दिल्ली के 40 बस डिपो से करीब 5088 इलेक्टिक बसें संचालित हो रही हैं।
तीन और डिपो में बसों के लिए बिजली चार्जिंग की व्यवस्था तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय बिजली बस कार्यक्रम के तहत पांच डिपो में 768 बसों के लिए बिजली चार्जिंग की क्षमता विकसित की जा रही है।
यह भी पढ़ें- घाटे से उबरने लगा HRTC, ई-बसों के संचालन से लाखों रुपये का मुनाफा; प्रति किलोमीटर कितनी बचत?
यह भी पढ़ें- दिल्ली के 7 बस डिपो में बनेंगे ई-बस चार्जिंग स्टेशन, सरकार ने मंजूर किए 300.61 करोड़ रुपये
