दिल्ली के कश्मीरी गेट पर ड्यूटी कर रहे हेड कॉन्स्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट में ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में हेड कॉन्स्टेबल अनिल की मौत हो गई। वे बिना हेलमेट बाइक सवार को रोकने के प्रयास में ग ...और पढ़ें
-1781397715277_m.webp)
यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। जागरण
HighLights
हेड कॉन्स्टेबल अनिल की कश्मीरी गेट में ड्यूटी के दौरान मौत।
बिना हेलमेट बाइक सवार को रोकने के प्रयास में गिरे।
पीछे से आए छोटे हाथी वाहन ने कुचला, चालक गिरफ्तार।
मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो कोतवाली ट्रैफिक सर्किल में तैनात थे। दरअसल, पुलिसकर्मी बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोकने के आगे बढ़े थे, तभी बाइक सवार उनको झटकता हुआ आगे बढ़ गया। इसी दौरान संतुलत बिगड़ने से वह सड़क पर गिरे और छोटा हाथी सवार ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे के बाद कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे हेड कॉन्स्टेबल अनिल रिंग रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर शांति वन से चंदगी राम अखाड़े की तरफ जाने वाले रास्ते पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान बिना हेलमेट पहने एक युवक मोटरसाइकिल से वहां से गुजर रहा था।
संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े
वहीं, नियमों का उल्लंघन कर रहे बाइक सवार को रोकने के लिए अनिल आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल के सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहा माल से लदे छोटा हाथी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
खबरें और भी
सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अनिल को तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। हालांकि, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल अनिल मूलरूप से तहसील बहरोड़, जिला कोटपुतली, राजस्थान के रहने वाले हैं और छतरपुर में किराए पर रह रहे थे। उनके स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है।
वहीं, हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी थी टक्कर
10 जून को ही ट्रैफिक सर्कल, न्यू फ्रेंड्स कालोनी के हेड कॉन्स्टेबल राहुल कुमार, सराय जुलेना में ड्यूटी पर तैनात थे, तभी गलत दिशा से आ रहे कार चालक को उन्होंने रुकने का इशारा किया ता उसने रफ्तार बढ़ाते हुए पुलिसकर्मी को सामने से टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हादसा: बेटे का शव देख बेसुध हुई मां, परिवार का इकलौता सहारा था हेम; भाई को बनाना चाहता था इंजीनियर
वहीं, गंभीर हालत में पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है।