विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालकाजी और शाहदरा में PWD निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक जाम, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Published: Mon, 31 Aug 2026 06:13 PM (IST)

दिल्ली के कालकाजी और शाहदरा में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने ...और पढ़ें

दिल्ली के कालकाजी और शाहदरा में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली के कालकाजी और शाहदरा में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

HighLights

  1. कालकाजी में फ्लाईओवर निर्माण से आउटर रिंग रोड पर जाम।

  2. शाहदरा में सेंट्रल वर्ज नवीनीकरण से यातायात धीमा पड़ रहा है।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों और सार्वजनिक परिवहन की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में दो प्रमुख इलाकों कालकाजी और शाहदरा में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। कलकाजी इलाके में मोदी मिल फ्लाईओवर से कलकाजी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड पर नेहरू प्लेस के पास दोनों तरफ फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक काफी भारी रहने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाहदरा में भी ट्रैफिक संबंधी समस्या बनी हुई है। भारतेन्दु हरिश्चंद्र मार्ग पर करकरी मोड़ से दयानंद विहार टी-पॉइंट तक सेंट्रल वर्ज के नवीनीकरण और पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, जिससे पीक आवर में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग पहले से योजना बनाकर और अतिरिक्त समय लेकर निकलें। वहीं संभव हो तो मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें तथा वैकल्पिक मार्ग को फॉलो करें। निर्माण क्षेत्र के पास अनावश्यक रुकने से बचें। लेन के नियमों बनाए रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। दोनों जगहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए 47 लाख से अधिक मतदाता, कैसे और कब जुड़वा सकते हैं नाम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।