विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में धड़ाधड़ कटे चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा

Published: Mon, 31 Aug 2026 09:50 AM (IST)

दिल्ली में नार्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया, जिसमें 92 चालान किए गए।

दिल्ली में नियम तोड़ने वालों के चालान कटे। जागरण

दिल्ली में नियम तोड़ने वालों के चालान कटे। जागरण

HighLights

  1. नार्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन अभियान।

  2. शराब पीकर वाहन चलाने पर 92 चालान काटे गए।

  3. अभियान के दौरान पलटे ई-रिक्शा चालक की मदद की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नार्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को सघन अभियान चलाया।

यातायात पुलिस के उपायुक्त डॉ. सचिन कुमार सिंघल के निर्देश पर 29 अगस्त को चलाए गए अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 92 चालान किए गए।

लोगों के लिए खतरा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।

ई-रिक्शा पलट गया

रोहिणी ट्रैफिक सर्कल की टीम शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ दूरी पर अचानक एक ई-रिक्शा पलट गया। ट्रैफिककर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने चालक की स्थिति की जांच की और पलटे ई-रिक्शा को सीधा कर सड़क से हटाने में मदद की। चालक के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित घर पहुंचाने में भी सहायता की।

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, नोएडा में 1272 लोगों के काटे चालान