विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन से 224 ट्रेनें कैंसिल

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:43 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में प्रदर्शनों के कारण शुक्रवार दोपहर से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से चलने वाली कई ट्रेनें ...और पढ़ें

रेलवे प्रशासन नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद एवं टर्मिनल बदलने की तैयारी कर रहा है।

रेलवे प्रशासन नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद एवं टर्मिनल बदलने की तैयारी कर रहा है।

HighLights

  1. शुक्रवार दोपहर से नई दिल्ली-निजामुद्दीन से ट्रेनें रद

  2. शनिवार को 224 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेंगी

  3. प्रदर्शनों और ट्रैफिक जाम के कारण लिया फैसला

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एसआईआर के विरोध में चल रहे प्रदर्शन से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं।

शनिवार को भी सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक इन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। शनिवार को राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत सहित 224 से अधिक ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं।

इसमें 179 लोकल ट्रेनें शामिल हैं। इससे पहले पंजाब और दिल्ली की सीमा पर किसानों के प्रदर्शन के कारण 24 सितंबर से लगभग दो माह तक राजधानी से चलने वाली उत्तर दिशा की सभी ट्रेनें निरस्त करनी पड़ी थी।

शुक्रवार से ही रेलयात्री परेशान 

प्रदर्शन के कारण शुक्रवार से ही रेल यात्री परेशान हैं। उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। शनिवार को काॅकरोच जनता पार्टी के होने वाले प्रदर्शन के कारण शुक्रवार दोपहर से ही नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन लगभग ठप हो गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई सड़कों को बंद करने और यातायात जाम के कारण बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से यात्रा करने वाले पांच हजार से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूट गई थी।

खुफिया जानकारी और ट्रैफिक एडवाइजरी से संकेत मिलता है कि विपक्षी दलों के प्रदर्शन के कारण शनिवार को नई दिल्ली और हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भारी सड़क जाम रहेगा। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

दोपहर में रेलवे द्वारा यह आदेश जारी किया गया जिस कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्हें ट्रेन निरस्त होने का पता चला।

गुरुवार को 5000 लोगों की छूट गई थी ट्रेन

बता दें कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम के कारण लगभग 5,000 यात्रियों की ट्रेनें छूट गई थीं।

कई यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके थे। वहीं, आईआरसीटीसी की ग्रुप बुकिंग भी रद हो करनी पड़ी थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन और यातायात व्यवधान के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हुई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शन के बीच आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों हो जाएंगे बंद, पुलिस ने DMRC को लिखी चिट्ठी