Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में सुधार, देरी से चल रही लोकल ट्रेनें

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 10:02 AM (IST)

    मौसम में सुधार के साथ दिल्ली में लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति सुधरी है। पहले 20-50 ट्रेनें दो घंटे से अधिक लेट होती थीं, अब यह संख्या 10 से कम है। ह ...और पढ़ें

    ट्रेनें लेट चलने से यात्री परेशान हो रहे हैं।  (फाइल फोटो)

    ट्रेनें लेट चलने से यात्री परेशान हो रहे हैं। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम में सुधार के साथ ही लंबी दूरी के यात्रियों की परेशानी भी कम हो रही है। कुछ ट्रेनों को छोड़कर लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें समय पर या एक घंटे से कम देरी से चल रही हैं। पिछले दिनों 20 से 50 ट्रेनें दो घंटे से अधिक देरी से दिल्ली पहुंच रही थी। वहीं, रविवार सुबह दो घंटे से अधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या 10 से भी कम रही।

    बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष सवा छह घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष छह घंटे और बनारस-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस चार घंटे के देरी से चल रही हैं। किसी भी ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, दैनिक यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।

    रविवार सुबह जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर व जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर सवा घंटे, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू एक घंटे, पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू व बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू 45 मिनट और गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, अलीगढ़-पुरानी दिल्ली ईएमयू व जींद-नई दिल्ली एमईएमयू आधे घंटे के देरी से चल रही हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड से हल्की राहत, AQI में भी सुधार; पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

    खबरें और भी