Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में घने कोहरे से जारी है ट्रेनों की लेटलतीफी, 66 से अधिक गाड़ियां प्रभावित; यात्री परेशान

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 10:21 AM (IST)

    दिल्ली में घने कोहरे के कारण 66 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। लंबी दूरी और लोकल ट्रेनें दोनों प्रभावित हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का ...और पढ़ें

    ठंड और कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    ठंड और कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली आने वाली 66 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। देरी से दिल्ली आने के कारण कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी। लंबी दूरी की यात्रियों के साथ ही दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

    सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजेर सवा दो घंटे, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू पौने दो घंटे, मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू डेढ़ घंटे, जींद -नई दिल्ली एमईएमयू, पानीपत-गायिाबाद एमईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू सवा घंटे, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर एक घंटा देरी से चल रही हैं।

    यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर, भीषण ठंड में अलाव बना सहारा; AQI गंभीर होने पर GRAP-3 लागू

    कई अन्य लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे लेट हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है।

    दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

    ट्रेन का नाम विलंब (लगभग)
    नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष सवा सात घंटे
    नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस पौने पांच घंटे
    नई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
    नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष दो घंटे
    नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस सवा घंटे
    नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे
    नई दिल्ली-राजगीर एक घंटे

    यह भी पढ़ें- लाल किले में पहली बार लगेंगे CCTV कैमरे, ASI ने सात साल बाद दी योजना को मंजूरी