विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

Published: Wed, 24 Jun 2026 06:25 AM (IST)

दिल्ली के उद्योग भवन क्षेत्र के पास झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिस पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ...और पढ़ें

HighLights

  1. उद्योग भवन क्षेत्र के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग।

  2. दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

  3. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं, कूलिंग जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के उद्योग भवन क्षेत्र के पास स्थित झुग्गियों में बुधवार सुबह तीन बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। 

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग 200 गज में बने टिन शेड वाले लेबर रूम और एलपीजी सिलेंडर के लगी थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड : चार लाख लीटर पानी से बुझी आग, अब बिल्डिंग मालिक से पैसे वसूलेगा विभाग