Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उम्र पूरी कर चुके वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचना हुआ आसान, दिल्ली सरकार के फैसले से लाखों वाहन मालिकों को राहत

    By V.K.SHUKLAEdited By: Neeraj Tiwari
    Updated: Thu, 30 Oct 2025 08:09 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों को बेचने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है, जिससे लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। नए नियमों के तहत, वाहन मालिक अब आसान ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. पुराने वाहनों को बेचना हुआ आसान

    2. दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

    3. लाखों वाहन मालिकों को राहत

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे उम्र पूरी कर चुके वाहनों को अन्य राज्यों में बेचना आसान हो जाएगा। दिल्ली की भाजपा सरकार का यह निर्णय अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए किए जाने वाले आवेदनों से संबंधित है।

    दरअसल, दिल्ली सरकार ने उम्र पूरी कर चुके वाहनों के लिए एनओसी आवेदन पर लगाई गई एक साल की समय सीमा को समाप्त कर दिया है। अभी तक उम्र पूरी करने के बाद केवल एक साल तक ही एनओसी ली जा सकती थी। अब इसके बाद भी एनओसी ली जा सकेगी यानी ऐसे वाहन अगर दिल्ली में मौजूद हैं जिन्हें उम्र पूरी किए हुए दो साल भी हो गए हैं तो उन्हें भी एनओसी मिल सकेगी।

    बता दें कि दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाली गाड़ियों को अब दूसरे राज्यों में पुनः पंजीकरण के लिए संबंधित आरटीओ से एनओसी प्राप्त करने की सुविधा पाने में आसानी होगी। सरकार का मानना है कि इससे लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से दिल्ली में साइबर ठगी पर तुरंत ‘e-FIR’, 1 लाख रुपये से अधिक के मामलों में तुरंत होगी कार्रवाई

    खबरें और भी