विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और बदलने की कवायद तेज, 24 दिन में 1.14 लाख आए नए आवेदन

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:52 PM (IST)

दिल्ली में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 1.14 लाख से अधिक नए ...और पढ़ें

प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 1,14,073 फाॅर्म-6 जमा किए जा चुके हैं। एआई इमेज

प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 1,14,073 फाॅर्म-6 जमा किए जा चुके हैं। एआई इमेज

HighLights

  1. दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 1.14 लाख नए आवेदन।

  2. नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन के लिए लाखों फॉर्म जमा हुए।

  3. पश्चिमी दिल्ली में सर्वाधिक आवेदन; बेघर लोगों हेतु विशेष कैंप।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रही दावे और आपत्तियाें की प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 1,14,073 फाॅर्म-6 जमा किए जा चुके हैं।

30 अगस्त को भेजे गए 2,12,400 आवेदनों को मिलाकर अब तक फाॅर्म-6 के कुल 3,26,473 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। हालांकि, इनमें कितने आवेदनों को निस्तारण हुआ है इसके बारे में आयोग ने अभी कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।

सबसे ज्यादा आवेदन पश्चिमी दिल्ली से

फाॅर्म-6 के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पश्चिमी जिले से आए हैं। यहां 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 14,056 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इसके बाद उत्तर पश्चिम जिले में 11,819, पूर्व में 11,412, दक्षिण पूर्व में 11,124 और उत्तर पूर्व में 10,534 आवेदन आए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली कार्यालय ने कहा है कि जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, वे शपथ पत्र और जरूरी दस्तावेज के साथ फाॅर्म-6 भरकर अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फाॅर्म-7 के 53 हजार से ज्यादा आवेदन

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फाॅर्म-7 के 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच 1,960 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे पहले 30 अगस्त तक 51,471 आवेदन मिल चुके थे। इस तरह फाॅर्म-7 के कुल 53,431 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

पता बदलने और संशोधन के लिए फाॅर्म-8

मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए फाॅर्म-8 के जरिए आवेदन किए जा रहे हैं। 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच फाॅर्म-8 के 41,897 आवेदन प्राप्त हुए। 30 अगस्त तक मिले 2,60,768 आवेदनों को जोड़ने पर अब तक कुल 3,02,665 फाॅर्म-8 प्राप्त हुए हैं।

विदेश में रहने वाले भारतीयों के 216 आवेदन

फाॅर्म-6 ए के जरिये 31 अगस्त से 23 सितंबर के बीच विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के 216 आवेदन प्राप्त हुए। इससे पहले 30 अगस्त तक 1,351 आवेदन मिले थे। इस तरह फाॅर्म-6ए के कुल 1,567 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

बेघर, ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर को जोड़ने की कवायद

बेघर, ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर वोटर को वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। बुधवार और गुरुवार की रात को ड्यूसिब रैन बसेरों और व अन्य स्थानों पर कैंप आयोजित किए गए।सीईओ कार्यालय के अनुसार इन कैंपों में फाॅर्म-6 उपलब्ध कराए गए और इन्हें भरने में जरूरी सहायता दी गई।