विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली SIR में वोटर बनने की दौड़ तेज, 3.11 लाख से ज्यादा फॉर्म-6 आवेदन; नाम हटाने की 53000 अर्जी

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:25 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 07:03 AM (IST)

दिल्ली में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के आवेदन ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एसआइआर में फॉर्म-6 के 3.11 लाख से अधिक आवेदन मिले।

  2. मतदाता सूची से नाम हटाने व विवरण बदलने के हजारों आवेदन दर्ज।

  3. विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए 1500 से अधिक आवेदन प्राप्त।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 के आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की 22 सितंबर की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 21 सितंबर के बीच 13 जिलों में फार्म-6 के 99,439 आवेदन मिले। 30 अगस्त तक मिले 2,12,400 आवेदनों को मिलाकर अब तक कुल 3,11,839 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

फॉर्म-6ए के 190 नए आवेदन

वहीं, 31 अगस्त से 21 सितंबर के बीच मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 के 1,555 आवेदन मिले। पहले के 51,471 आवेदनों को मिलाकर इनकी कुल संख्या 53,026 हो गई है। इसी अवधि में नाम, पता या अन्य विवरण में बदलाव के लिए फार्म-8 के 36,276 आवेदन आए।

पहले के 2,60,768 आवेदनों को मिलाकर अब कुल 2,97,044 फार्म -8 हो चुके हैं। विदेश में रहने वाले भारतीयों से संबंधित फार्म -6ए के भी 190 नए आवेदन मिले हैं। पहले के 1,351 आवेदनों को मिलाकर इसकी कुल संख्या 1,541 हो गई है।

यह भी पढ़ें- VIP के लिए घर पर सुनवाई, केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर आम वोटर; दिल्ली SIR में 31.63 लाख को नोटिस

यह भी पढ़ें- दिल्ली SIR कैंप में अजीब उलझनें: कहीं मोहम्मद अली बने शराफत अली, कहीं शादी के बाद बदले नाम पर नोटिस