Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के इस इलाके में दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, जल बोर्ड ने बताई वजह

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 05:41 AM (IST)

    दिल्ली जल बोर्ड द्वारा अंडरग्राउंड रिजरवायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण 10 और 11 अप्रैल को मंगोलपुरी के कुछ इलाकों में पानी की आपू ...और पढ़ें

    सफाई के कारण 10 और 11 अप्रैल को मंगोलपुरी के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। फाइल फोटो

    सफाई के कारण 10 और 11 अप्रैल को मंगोलपुरी के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अंडरग्राउंड रिजरवायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई (फ्लशिंग) के चलते 10 और 11 अप्रैल को मंगोलपुरी क्षेत्र के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    10 अप्रैल को दिल्ली जलबोर्ड के इस कार्य से मंगोलपुर कलां गांव, मुबारकपुर गांव और कराला गांव में जलापूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, 11 अप्रैल को मंगोलपुर कलां गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    दिल्ली जल बोर्ड ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    आपात स्थिति में पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। टैंकर की मांग के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

    • सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 23527679, 23538495
    • मंगोलपुरी: 27294132, 27915531

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: सबापुर-करावल नगर सर्विस रोड पर नहीं लगेगा टोल, लोगों को मिली बड़ी राहत