Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में रही इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह, सामान्य से कम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 09:11 PM (IST)

    दिल्ली में मौसमी बदलाव के साथ, बृहस्पतिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। म ...और पढ़ें

    दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह बृहस्पतिवार को दर्ज की गई। आकाईव

    दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह बृहस्पतिवार को दर्ज की गई। आकाईव

    HighLights

    1. दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह।

    2. न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज।

    3. आने वाले दिनों में तापमान गिरने का अनुमान।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। इसी क्रम में अब बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

    बृहस्पतिवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकल गया था। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप तेज होती गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का सबसे कम है।

    एक दिन पहले बुधवार को यह 18.3 डिग्री रहा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 94 से 39 प्रतिशत दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 29.7 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान पूसा में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले तीन-चार दिन तक आसमान साफ ही रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। धीरे धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

    यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए यमुना तैयार, दिल्ली सरकार का कालिंदी कुंज में झाग पर नियंत्रण का दावा